फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers forced to sell Basmati paddy at low price

कम भाव में बासमती धान बेचने को मजबूर किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers forced to sell Basmati paddy at low price
ढांड। लंबे इंतजार के बाद भी बासमती धान के भाव बढ़ने का नाम नहीं ले रहे, जिससे किसानों को कम भाव में बासमती धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। सोमवार को ढांड मंडी में हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा 3550 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदा गया जबकि निजी खरीदारों द्वारा 3425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बासमती धान खरीदा गया। इससे भी किसान संतुष्ट नजर नहीं आए। किसान कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, जमहिंद्र सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने महंगे दाम पर जमीन ठेके पर ली है। यह सोचकर बासमती धान लगाया था कि मंडी में इसके अधिक से अधिक दाम मिलेंगे। नवंबर महीने में बासमती धान के दाम 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच जाने से उन्हें उम्मीद थी कि और दाम बढ़ेंगे, लेकिन दाम गिर गए हैं। अब वे और अधिक इंतजार नहीं कर सकते। मजबूरी में उन्हें सस्ते दाम पर ही धान बेचना पड़ रहा है। हैफेड खरीद एजेंसी के अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सोमवार को मंडी से लगभग 350 क्विंटल बासमती धान की खरीद की गई है। इसमें सर्वाधिक मूल्य 3550 रुपये प्रति क्विंटल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed