{"_id":"5fe234b18ebc3e3c86121f3c","slug":"farmers-day-kaithal-news-knl55085398","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल के किसानों ने देश-विदेश में गाड़े हैं सफलता के झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के किसानों ने देश-विदेश में गाड़े हैं सफलता के झंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। आज किसान दिवस है। जिसमें हम किसान यानी अन्नदाता को नमन करते हैं। अन्नदाताओं ने देश-विदेश में नाम रोशन किया है। जिले के किसानों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दर्ज है। जिसमें एक वैज्ञानिक ने तो किसान वैज्ञानिक के तौर पर पहचान बनाई है। गांव कैलरम से ईश्वर कुंडू के उत्पाद राष्ट्रपति भवन में प्रयोग होत हैं।
कैथल में सबसे पहले किसानी में राष्ट्रीय पुरस्कार गांव जाखौली के प्रगतिशील किसान मनी राम कादियान को मिला था। इसके बाद दुमाड़ा से कुशलपाल सिरोही को बाबू जगजीवन राम अभिनव पुरस्कार मिला। इसके बाद रणधीर सिंह जाजनपुर को भी यही पुरस्कार मिला। कैथल के कृषि विज्ञान केंद्र को हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र पुरस्कार 2001 व 2015 और इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च के जोन में 2011 सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र का पुरस्कार हासिल हुआ। जिले के प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह रसीना को फार्मर प्रोजेक्ट कमेटी का सदस्य बनाया गया है और राष्ट्रीय कृषि रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसी प्रकार से गांव खेड़ी सिकंदर के राजेश खेड़ी को ऑर्गेनिक फार्मिंग 2016 में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। प्रगतिशील गांव गोहरा खेड़ी के किसान सतपाल सिंह को मधुमक्खी पालन में जोनल अवार्ड से नवाजा गया। वहीं जिले के 10 किसानों को राष्ट्रीय व सात किसानों को राज्य स्तर पर बड़े सम्मान हासिल हो चुके हैं। पुरस्कार प्राप्त करने में जिले के प्रगतिशील किसान ईश्वर कुंडू ने संभवता पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अनेकों राज्यों से पुरस्कृत ईश्वर कुंडू राष्ट्रपति भवन में अपनी प्रजंटेशन दे चुके हैं और इस समय राष्ट्रपति भवन में भी उनके कृषि उत्पाद प्रयोग होते है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अनेकों अवार्ड हासिल कर चुके हैं। उन्हें इनोवेटिव स्कॉलर के तौर पर मान्यता मिल चुकी है। महिला किसान कैलाशो देवी को राष्ट्रीय किसान कान्फ्रेंस में भाग लेने का अवसर मिला। वहीं प्रगतिशील किसान गुरदयाल सिंह किसान वैज्ञानिक पुरस्कार, जय सिंह को पंडित दीन दयाल अंत्योदय पुरस्कार और अमित जैविक ग्रुप को सर्वश्रेष्ठ फार्मर प्रोड्यूस ऑर्गेनाइजेशन का अवार्ड मिल चुका है।
किसान वैज्ञानिक ईश्वर सिंह कुंडू ने सभी किसानों को किसान दिवस की बधाई दी और कहा कि किसानों को अपनी समस्याएं समझ कर उसका मूल जान कर उसके समाधान का प्रयास करना चाहिए। जब आप कुछ अलग करते हैं तो परेशानियां आती हैं। लेकिन निरंतर प्रयास के बाद सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा कि कैथल में किसानों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। किसानों की मेहनत व चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन का नतीजा है कि कृषि विज्ञान केंद्र को भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। वैज्ञानिकों का प्रयास रहता है कि किसानों को अधिक से अधिक जानकारी दें। किसान उसी जानकारी के आधार पर मेहनत करके सफलता हासिल करते हैं। बुधवार को जिले से एक महिला व एक पुरुष किसान को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।