{"_id":"65d900f1cbf81afc03078169","slug":"farmers-celebrated-black-day-burnt-effigy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-334084-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: किसानों ने मनाया काला दिवस, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: किसानों ने मनाया काला दिवस, फूंका पुतला
Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/गुहला चीका। हनुमान वाटिका में बीते दिन खनौरी बॉर्डर पर प्रशासन किसानों के टकराव में हुई शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने शुक्रवार को रोष जताया और काला दिवस मनाया। किसानों ने दो मिनट के लिए मौन रखकर शहीद शुभकरण को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद करनाल बाइपास न्यू छोटू चौक पर सरकार का पुतला भी फूंका।
शुक्रवार की सुबह 11 बजे किसान हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए थे। किसानों ने दो दिन पहले खनौरी बॉर्डर पर हुए विवाद में पुलिस की गोली लगने से मरे किसान शुभकरण को दो मिनट के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद न्यू छोटू राम चौक पर किसानों ने सरकार का पुतला दहन किया।
किसानों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज हो। शुभकरण के परिवार को राहत राशि के रूप में एक करोड़ रुपये केंद्र सरकार दे। हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रदेश का गृहमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दे, क्योंकि किसानों पर आंसू गैस गोलियां, लाठी चार्ज, रोड जाम करना, रोड के अंदर किले गाड़ना, इंटरनेट बंद करना आम नागरिक की परेशानी को न देखते हुए देश के अंदर हरियाणा के लोगों को बंधक बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन
किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सभी रास्ते खोले जाएं, इंटरनेट सेवा बहाल की जावे, क्योंकि बच्चों के पेपर है। इंटरनेट के बिना विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर सकते। व्यापारियों को भी इंटरनेट के बगैर बहुत दिक्कत हो रही है। आम नागरिक को भी बहुत दिक्कत आ रही है और सरकार ने किसानों की बातें मान लेनी चाहिए। जब तक एसपी पर गारंटी कानून नहीं बनेगा, किसानों को कर्ज मुक्ति नहीं किया जाएगा, लखीमपुर खीरी के दोषियों को सजा नहीं दिया दिलवाई गई। मांगों को लेकर यह आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा। इस अवसर पर किसान नेता सतपाल दिल्लोंवाली, महेंद्र रामगढ़, सतपाल आनंद, देवी दयाल, ओम प्रकाश अरोड़ा, ओमप्रकाश ढांडा, जसवीर, फूल सिंह, किसान सभा के नरेश रोहडा मौजूद रहे।
उधर, गुहला-चीका में भाकियू उग्राहां ने चरणजीत कौर व कंवरजीत सिंह की अगुवाई में शहीद उधम सिंह चौक चीका पर सरकार का पुतला जलाया। कंवरजीत सिंह व चरणजीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ताकत के बल पर आवाज दबा रही है। ताऊ देवीलाल पार्क में किसानों ने मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी और प्रदर्शन करते हुए शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंचे थे। 14 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा संघर्ष द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल किसान-मजदूर महापंचायत करेगा।किसानों ने मनाया काला दिवस, फूंका पुतला