फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers can register on the portal till February 28

किसान 28 फरवरी तक करवा सकतें हैं पोर्टल पर पंजीकरण्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers can register on the portal till February 28
मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर जिले में 70 प्रतिशत किसानों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। जो किसान वंचित हैं, वे 28 फरवरी तक अपना पंजीकरण करवा ले। अधिकारियों को भी इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये निर्देश डीसी प्रदीप दहिया ने जिलास्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में जारी किए। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान होना चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

रबी सीजन में गेहूं और सरसों आदि फसलों का किसानों द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा हैं। रबी सीजन की जिला कैथल में अब तक केवल 70 प्रतिशत पंजीकरण इस पोर्टल पर किसानों द्वारा किया जा चुका है। जिला के किसान 28 फरवरी तक मेरी फसल मेरा पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इस बैठक में किसानों की 7 शिकायतों का निवारण किया। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में 40 पोर्टल पर प्रतिशत से कम पंजीकरण हुआ है, वे जल्द ही मेरी फसल-मेरा पोर्टल पर रबी फसलों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें जिन गांवों में 40 प्रतिशत से कम पंजीकरण हुआ है, उन सभी गांवों में पंजीकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जाए और निशुल्क पंजीकरण के लिए काउंटर लगाए जाएं।
विज्ञापन

डीडीए डॉ. कर्मचंद ने बताया कि विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा रबी फसल पंजीकरण का कार्य निर्देशानुसार किया जा रहा है तथा विभाग द्वारा किसानों की हर संभव मदद की जा रही है। रबी सीजन की फसलों का सत्यापन विभाग के अधिकारियों द्वारा एक मोबाइल एप के जरिय किया जा रहा है, जिसमें जीपीएस लोकेशन भी अंकित की जा रही है। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी जिला राजस्व अधिकारी चांदी राम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, अभिनव वालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed