फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Faral's students had a great performance in the block level sports competition

खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में फरल के छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Faral's students had a great performance in the block level sports competition
इंडोर स्टेडियम पूंडरी में आयोजित खंड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने सभी बच्चों व पीटीआई कोमल कौशिक को भी बधाई दी। साथ ही सभी खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में ओर भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के 12वीं कक्षा के शुभम ने 1500 मीटर दौड में प्रथम स्थान, आदित्य कुमार ने अंडर- 17आयु वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा विकास ने 3000 मीटर दौड़ व तिहरी कूद में पहला स्थान, विक्की ने लंबी कूद में प्रथम स्थान तथा साहिल ने लंबी कूद व तिहरी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ योग अंडर-14 आयु वर्ग में राधे, विकास, कर्ण, गुरमीत एवं अंडर-19 आयु वर्ग में चिराग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई। उन्होंने बताया कि हिमांशु ने 800 मीटर दौड में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पीटीआई कोमल कौशिक, मेहर सिंह, सुरेश कुमार, संगीता, अंजना, रूबी, गायत्री, सुमन सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed