{"_id":"6297c6b0dad3613d55233bd2","slug":"fake-complaint-of-conspiracy-rape-kaithal-news-knl1101647150","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिशन दुष्कर्म की फर्जी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिशन दुष्कर्म की फर्जी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। रंजिशन एक महिला को समाज में बदनाम करने की साजिश रचते हुए एक व्यक्ति ने महिला के नाम से उसके साथ दुष्कर्म होने की फर्जी शिकायत एसपी कार्यालय में भेज दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया। पुलिस जांच आगे बढ़ी और संबंधित महिला से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की घटना से साफ इनकार कर दिया। उसके बाद संबंधित शिकायत पत्र की जांच की गई और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे समाज में बदनाम करने के लिए यह कृत्य किया है।
गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ पीड़ित महिला ने पिछले साल अपहरण कर बार-बार दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था। आरोपी ने महिला को समाज में बदनाम करने के उद्देश्य से और बदनामी के डर से दर्ज केस को वापस लेने की साजिश रचने के तहत पिछले माह एक फर्जी शिकायत लिख कर गांव बालू निवासी युवक गुरदेव को आरोपी बताते हुए एसपी कार्यालय में भेज दी। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था। बाद में पता चला कि मामले में शिकायतकर्ता महिला ने ऐसी कोई शिकायत ही नहीं की।
जब मामले की पुलिस ने जांच की तो महिला ने पुलिस को बताया कि ऐसी कोई शिकायत उन्होंने नहीं दी है और इस शिकायत में जो आरोपी बनाया गया है, उसे तो वह जानती तक नहीं है और न ही कभी उससे मिली है। पीड़िता ने इस मामले में लिखित शिकायत में लिखाई की एफएसएल जांच करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
दर्ज केस को वापस लेने को रची साजिश
पूंडरी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने गांव जाखौली निवासी आरोपी नवदीप उर्फ दिपड़ी के खिलाफ दिसंबर 2021 में अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। आरोपी ने दर्ज केस को वापस लेने की धमकी पीड़िता व उसके परिवार को दी थी। पीड़िता ने जब केस वापस नहीं लिया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की साजिश रच डाली और पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने की एक फर्जी शिकायत थाना में दे दी।
पूंडरी पुलिस थाना से सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि महिला को बदनाम करने के लिए दुष्कर्म की झूठी शिकायत देने वाले आरोपी गांव जाखौली निवासी नवदीप के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।