{"_id":"65c6a2af0fc15739e60056e4","slug":"factory-owner-murdered-in-shiv-colony-kaithal-news-c-18-1-knl1004-323282-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिव कॉलोनी में फैक्ट्री मालिक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिव कॉलोनी में फैक्ट्री मालिक की हत्या
Sat, 10 Feb 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। देवीगढ़ रोड स्थित शिव कॉलोनी में तीन आरोपियों ने मिलकर प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने फैक्टरी में लेनदेन का कार्य संभालने वाले गांव धमतान निवासी अंकित, उसका साला अजय और उसकी पत्नी काजल पर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना वीरवार रात की है। वारदात का कारण लेनदेन बताया जा रहा है।
सुबह जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मृतक की पत्नी नरेश कुमारी ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति सतीश कुमार (45) अपने परिवार के साथ बालाजी कॉलोनी में रहता था। वे मुख्य रूप से वे गांव ढुंढवा के रहने वाले हैं। उसके पति की शिव कॉलोनी में व्यर्थ प्लास्टिक से पाइप बनाने के लिए दाना बनाने की फैक्ट्री है। आठ फरवरी को जब देर शाम तक उसका पति घर नहीं आया तो उसने फोन पर बातचीत की। इस दौरान अंकित ने फोन उठाया और कहा कि आज सतीश घर नहीं आएगा, क्योंकि पहले भी कई बार वह फैक्ट्री में ही सो जाता था। आरोपी भी फैक्टरी में ही सो जाते थे। ऐसे में उसने दोबारा फोन नहीं किया।
विज्ञापन
पत्नी ने बताया कि सुबह जब किसी राहगीर ने फैक्ट्री में सतीश का शव देखा तो उन्हें सूचना दी। वहां जाकर देखा तो सतीश के सिर में किसी नुकीले और भारी हथियार अथवा औजार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। हालांकि फैक्ट्री में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे, लेकिन आरोपी कैमरों की डीवीआर भी ले गए, ताकि हत्या की वारदात के बारे में सबूत न मिल सके।
शिकायकर्ता पत्नी ने पुलिस से बताया कि फैक्ट्री के सामान की करीब सात-आठ लाख रुपये पेमेंट आनी थी। आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे में आरोपियों ने रुपये के लेनदेन या फिर रुपये हड़पने को लेकर उसके पति की हत्या की है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सतीश की करीब पांच-छह साल से शिवनगर में फैक्टरी है। उसका 22 साल का एक बेटा भी है।
सिविल लाइन एसएचओ सुनीता ढाका ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।