{"_id":"68991237a43e6165c50c8a84","slug":"express-train-will-start-soon-from-chandigarh-to-udaipur-city-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136105-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चंडीगढ़-उदयपुर सिटी तक जल्द शुरू होगी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चंडीगढ़-उदयपुर सिटी तक जल्द शुरू होगी एक्सप्रेस ट्रेन
Mon, 11 Aug 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Aug 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
कैथल। चंडीगढ़ से उदयपुर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू होने का यात्रियों का बेसब्री से इंतजार है। रेलवे ने पिछले माह ही गाड़ी संख्या 20989/20990 उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को मंजूरी दी थी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ और दो दिन उदयपुर से संचालित होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। रेलवे के सूत्रों के अनुसार 15 अगस्त पर इस ट्रेन की तिथि की घोषणा हो सकती है। इस समय चंडीगढ़ के लिए कैथल से दो ट्रेन संचालित की जा रही हैं। आशा जताई जा रही है सितंबर के पहले सप्ताह में इसका संचालन शुरू हो सकता है।
यह ट्रेन संख्या 20990 हर वीरवार और रविवार को सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20989 हर बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे उदयपुर से चलकर अगली सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।इस ट्रेन का मार्ग अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, दौसा, जयपुर, अजमेर, चंदेरिया सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा। इससे चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे:
इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो सेकंड एसी, सात थर्ड एसी, सात स्लीपर, चार जनरल कोच, एक जनरेटर कार और एक एसएलआर कोच शामिल हैं। ये कोच तेज रफ्तार पर अधिक सुरक्षित और आरामदायक माने जाते हैं तथा 160 किमी प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच ये ट्रेन न केवल पर्यटकों और धार्मिक यात्रियों के लिए, बल्कि व्यापारिक यात्रियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में सामने आएगी। इससे कैथल के लोगों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। संवाद