फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Explained the ill effects of drugs and appealed to stay away

Kaithal News: नशे के दुष्प्रभाव बता दूर रहने का किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Explained the ill effects of drugs and appealed to stay away
कलायत। श्री कपिलमुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल के तत्वावधान में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों को बताकर दूर रहने का आह्वान किया गया। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्राओं ने भाग लिया। ड्रग अवेयरनेस सेल की संयोजक प्राध्यापिका ऋतु ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान के प्रति जागरूक करना है। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि नशा किस प्रकार युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। प्राचार्य सुनील गर्ग ने बताया कि छात्राओं ने पीपीटी के माध्यम से तंबाकू, शराब, ड्रग्स सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed