फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Experts assess challenges in changing agricultural techniques

Kaithal News: बदलती कृषि तकनीकों में विशेषज्ञ कर रहे चुनौतियों का मूल्यांकन

Wed, 24 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 24 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Experts assess challenges in changing agricultural techniques
23केएलटी47: गांव बात्ता में खेतों में बदलती कृषि तकनीकों की चुनौतियों की जांच करती अंतर्राष्ट्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी (जीईएफ) परियोजना के तहत धान-गेहूं उत्पादन करने वाले चार राज्यों में फील्ड कार्यक्रम आयोजित किए। इस क्रम में एफएओ के क्षेत्रीय कार्यालय, बैंकाक की टीम ने देश के एग्रोनॉमिस्ट टीम के साथ गांव बात्ता के खेतों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. रमेश चंद्र वर्मा और डा. अमित कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

विशेषज्ञ टीम ने किसानों से मुलाकात कर सतत धान उत्पादन पद्धतियों की प्रगति का मूल्यांकन किया और जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों को समझा। दौरे का मुख्य फोकस धान की सीधी बिजाई, कीट प्रबंधन और पोषक तत्व प्रबंधन जैसी सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने पर रहा। इन तकनीकों को पर्यावरणीय क्षरण कम करने, जल संरक्षण बढ़ाने और मृदा स्वास्थ्य सुधारने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने एफएओ और भारत सरकार से तकनीकी समाधान और सहायता की मांग की, जिसमें विशेष रूप से धान की सीधी बिजाई में खरपतवार नियंत्रण और पौध स्थापना पर ध्यान देने का अनुरोध शामिल है। डा. रमेश चंद्र वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिकों के भारत दौरे से प्राप्त फीडबैक जीईएफ-7 परियोजना के तहत भारतीय किसानों को भविष्य में बेहतर तकनीक उपलब्ध कराने में मदद करेगा। यह पहल सतत कृषि, पर्यावरण संरक्षण और खाद्य सुरक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान की सीधी बिजाई में खरपतवार नियंत्रण प्रमुख चुनौती

किसानों से बातचीत के दौरान डा. मैथ्यू और जितेंद्र जायसवाल ने इन पद्धतियों के लाभों और सीमाओं पर जानकारी साझा की। उनके अनुसार, डीएसआर (धान की सीधी बिजाई) में खरपतवार प्रबंधन एक प्रमुख चुनौती है और यह तकनीक को व्यापक रूप से अपनाने में सबसे बड़ी बाधा बन रही है। इसके अलावा बीज अंकुरण और पौध स्थापना की समस्याएं भी उन खेतों में देखी गईं जो लेजर लेवलिंग से समतल नहीं हैं। डा. मैथ्यू ने बताया कि असमान खेतों में जल वितरण असंतुलित हो जाता है, जिससे अंकुरण और पौध स्थापना प्रभावित होती है और कई बार किसान पारंपरिक धान बिजाई पर लौट जाते हैं। इसके बावजूद किसानों में पारंपरिक खेती के दीर्घकालीन प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। कई किसानों ने मृदा स्वास्थ्य में गिरावट, भूजल स्तर में कमी और पर्यावरण प्रदूषण को गंभीर चिंता के रूप में माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed