{"_id":"5831e61d4f1c1b5701b39b25","slug":"examination-clerk-48-students-appear-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी क्लर्क की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी क्लर्क की परीक्षा
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर में 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे परीक्षा के लिए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को क्लर्क भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण में 48 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच चार जगह परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। उन्हें कुछ भी परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने नहीं दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा परीक्षार्थियों से लोहे का कड़ा, बेल्ट और यहां तक की रुपयों में सिक्कों तक को परीक्षा केंद्र से बाहर निकलवाया गया। कई छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र में देरी पर पहुंचने पर चेकिंग के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा देने आई गुड़गांव निवासी रीना ने बताया कि परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली गई है। महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा महिला परीक्षार्थियों के सिर से रबड़ बैंड तक भी उतरवाए गए। इसके अलावा उनके द्वारा पहने हुए सोने व चांदी के आभूषणों को भी बाहर उतरवाया गया। परीक्षा में भी पांच जगहों पर हस्ताक्षर करवाए गए।
अंबाला जिला के नारायणगढ़ से परीक्षा देने आए पवन ने बताया कि सुरक्षा के हिसाब से पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। उसने बताया कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों की जेब में रुपये तक निकलवाए गए।
आरकेएसडी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने आए रेवाड़ी के निवासी विकलांग परीक्षार्थी मोहन ने बताया कि उसके पास कुछ सिक्के थे। उसने पुलिस कर्मचारियों से उन्हें पर्स और सिक्के रखने की अपील की, मगर उन्होंने इन्हें दो घंटे के लिए रखने के लिए रखने से साफ इंकार कर दिया। उसके पर्स में कुछ जरूरी कागजात थे। जिस कारण उन्हें पर्स रखने की अपील की थी।
विज्ञापन
डीसी संजय जून ने बताया कि जिला में लिपिक पद की लिखित परीक्षा के लिए 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे तथा 5 उड़नदस्ता अधिकारी तैनात किए गए। परीक्षा के लिए एसडीएम मनदीप कौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। लिखित परीक्षा के दोनो सत्रों में 48 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दोनों सत्रों में 8 हजार 950 परीक्षार्थियों में से 4 हजार 334 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 4616 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह 2155 परीक्षार्थी हाजिर तथा 2345 गैर हाजिर रहे। सांय कालीन सत्र में 2179 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2271 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने, सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल जैमर तथा वीडियोग्राफी भी करवाई गई। आयोग द्वारा आगामी 27 नवंबर, 4 दिसंबर एवं 11 दिसंबर 2016 को भी तीन अन्य चरणों में लिपिक पद हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।