{"_id":"68af59830ce56d001e09af2f","slug":"entrepreneurship-is-the-key-to-self-reliant-india-tara-chand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-725188-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत की कुंजी है उद्यमिता : तारा चंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर भारत की कुंजी है उद्यमिता : तारा चंद
Thu, 28 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका में विश्व उद्यमिता पखवाड़े के उपलक्ष्य में एनएसएस इकाई व इकोनॉमिक्स काउंसिल ने एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य वक्ता उद्यमिता विशेषज्ञ तारा चंद ने व्याख्यान में विद्यार्थियों को स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, मुद्रा लोन योजना आदि की जानकारी दी। बताया कि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में उद्यमिता ही वह साधन है जो बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में कारगर सिद्ध हो सकता है। वक्ता ने सफल उद्यमियों के उदाहरण प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया और यह संदेश दिया कि दृढ़ निश्चय, नवाचार और मेहनत से हर युवा एक सफल उद्यमी बन सकता है।
एनएसएस अधिकारी डॉ. वीरेंद्रपाल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित कर स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत करवाना था। प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए केवल एक विकल्प ही नहीं बल्कि सशक्त भविष्य की कुंजी है। संवाद