Kaithal News: युवाओं-बच्चों में जोश... लगाए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे, अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
कैथल। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत शुक्रवार को शहर में भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस देशभक्ति सफर में पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील मलिक और नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग मुख्य रूप से शामिल हुए और उन्होंने तिरंगा दिखाकर रैली की शुरुआत की।
इस गौरवमयी यात्रा में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी, स्थानीय शहरवासी और समाज के गणमान्य लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे युवाओं और बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। पूरी यात्रा के दौरान गगनभेदी ''''भारत माता की जय'''' और ''''वंदे मातरम'''' के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा ढांड रोड स्थित मुख्य स्थल से पूरी आन-बान और शान के साथ शुरू हुई। इसके बाद देशभक्ति का यह कारवां छोटू राम चौक पहुंचा। इसके बाद रैली पेहोवा चौक से होते हुए करनाल रोड पर आगे बढ़ी। तिरंगों से सजे इस लंबे जुलूस को देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंत में यह रैली अपने निर्धारित रूट से होते हुए वापस मुख्य स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में आरकेएसडी स्कूल, डीएवी पुलिस स्कूल, डीडीवाई पब्लिक स्कूल कलायत, एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत, लिटिल फ्लावर विजिटेशन कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
ये बोले मुख्य अतिथि
एडीसी डॉ. सुशील मलिक ने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान नई पीढ़ी को देश के वीर शहीदों की शहादत और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के प्रति जागरूक करने का एक बेहतरीन माध्यम है।
नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने सफल आयोजन को लेकर कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और ऐसी यात्राएं समाज में आपसी भाईचारे और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करती हैं।
स्पॉन्सर कोट
फोटो-46
तुलसी सिल्वर ज्वैलरी से नवीन वर्मा ने कहा कि अमर उजाला की तरफ से निकाली गई यात्रा युवाओं के लिए अच्छा संदेश है। इससे उन्हें वीरों के बलिदान के बारे में पता चलता है।
फोटो-47
टर्निंग प्वाइंट स्टडीज कन्सलटेंट से संदीप कादयान ने कहा कि इस तरह की तिरंगा यात्रा से देश के गौरव के प्रति सम्मान और बढ़ता है। अमर उजाला टीम को बधाई।
फोटो-48
दिशा इंस्टीट्यूट से रमन सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक है। आज निकाली भव्य यात्रा से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में नजर आया।
फोटो-49
प्राइम फिजियो से डॉ. राहुल तंवर ने कहा कि यात्रा में सभी विद्यार्थी और गणमान्य लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। डीजे के गानों पर नाचते विद्यार्थियों का नजारा ही अलग था।

अमर उजाला की ओर से मां तुझे सलाम तिरंगा यात्रा से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में बिग बॉस इलैक्ट्रोन