{"_id":"61817653914ee7068378f45a","slug":"engineer-dies-in-road-accident-kaithal-news-knl885180139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी से वापस लौट रहे सेक्शन इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उनका दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लक्ष्मी विहार जंडली थाना मॉडल टाउन अंबाला निवासी प्रकाश पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेकअप आर्टिस्ट है और मुंबई में काम करता है। वह कई दिनों से घर आया हुआ था। उसके पिता सेक्शन इंजीनियर अंबाला कैंट में नियुक्त थे। उनके पिता के दोस्त उदयवीर निवासी ढाणी सांचला जिला फतेहाबाद भी बतौर टेक्नीशियन नियुक्त हैं। दो नवंबर को उनके पिता दीपक कुमार (55) अपने दोस्त उदयवीर की मोटरसाइकिल से अंबाला कैंट से ड्यूटी करके उदयवीर के साथ उसके गांव जा रहे थे। उसके बाद जैसे वे अंबाला-हिसार रोड बाईपास कैथल के ऊपर रेलवे ब्रिज के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं उदयवीर का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।