फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   encroachment, Pundri, Shopkeepers, Kaithal, Haryana

पूंडरी शहर की सड़कों पर अतिक्रमण का साम्राज्य

Mon, 18 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
encroachment, Pundri, Shopkeepers, Kaithal, Haryana
अ‌‌तिक्रमण - फोटो : ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी की सड़कों पर अतिक्रमण धीरे-धीरे अपनी जड़े फैलाता जा रहा है। लेकिन संबंधित विभाग इसकी सुध लेने का नाम तक नहीं ले रहा बल्कि एक दूसरे विभाग पर अपनी जिम्मेदारी थोप रहा है। विभाग की खामोशी के चलते दुकानदारों के हौसले इतने बढ़ चुके है कि उन्होंने आधी सड़क तक पर अतिक्रमण कर लिया है। दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने के चलते सड़कों पर न केवल जाम की स्थिति बन रही है, बल्कि आम लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फतेहपुर के शहीद गिरधर लाल चौंक से लेकर पूंडरी के नगरपालिका कार्यालय तक सड़क के दोनों और दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। फतेहपुर के शहीद गिरधर लाल चौंक से लेकर पूंडरी के नगरपालिका कार्यालय तक फोरलेनिंग को बने एक वर्ष से भी अधिक समय हो चुका है। लेकिन आज तक न तो इस मार्ग की सफाई करवाई गई और न ही दोनों साइड में बने नालों की सफाई करवाई गई। आलम ये है कि डिवाइडर के दोनों साइडों में मिट्टी के अंबार लगे हुए है और नाले ओवरफ्लो हो चुके है। नालों पर ही नहीं सड़कों पर भी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है।  
विज्ञापन


दो विभागों की जिम्मेवारी है अतिक्रमण हटाना-
इस फोरलेनिंग पर नगरपालिका एवं लोकनिर्माण विभाग दोनों की हदें है और इस मार्ग से अतिक्रमण हटाने का जिम्मा भी दोनों को मिलकर करना होगा। हाबड़ी मोड़ रविदास मंदिर तक नगरपालिका की हद आती है और वहां से फतेहपुर तक पंचायत की हद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी व मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों ने कहा कि बार बार लोगों के आग्रह पर इस सड़क से अतिक्रमण न हटना उनकी समझ से परे है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि या तो अधिकारियों की दुकानदारों के साथ मिलीभगत है या उन्हें लोगों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे संबंधित अधिकारियों के दफ्तरों का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे।


जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विशाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा सड़क पर कोई भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास रहेगा कि एक-दो दिनों के अंदर पूंडरी की सड़कों से अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed