{"_id":"60cb81298ebc3e2ed6626fa7","slug":"employee-found-absent-from-duty-answer-summoned-kaithal-news-knl734969128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद मिला कर्मचारी, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद मिला कर्मचारी, जवाब तलब
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने वीरवार को पुराने अस्पताल में चल रही अर्बन पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीबी और एचआईवी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाया गया। सिविल सर्जन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। अगर बिना किसी पूर्व सूचना के कर्मचारी यहां नहीं आया है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों में जाकर कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर भी जांचे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहां पीएचसी के अंदर कमरों में सफाई व्यवस्था की जांच की, वहीं अस्पताल की छत पर जाकर मरीजों को उपलब्ध करवाए जा रहे पानी को भी देखा। इस दौरान पानी की टंकियों में गंदगी पाई गई। सिविल सर्जन ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। सफाई से संबंधित निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।
रिकॉर्ड रजिस्टर और हाजिरी रजिस्टर भी जांचे :-इस दौरान उन्होंने अस्पताल के रिकॉर्ड रजिस्टर और कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर भी जांचे। हाजिरी रजिस्टरों के तकरीबन सभी कर्मचारियों के नाम अंग्रेजी में लिखे हुए थे। उनमें से कइयों के नाम तो ढंग से समझ भी नहीं आ रहे थे। सिविल सर्जन ने निर्देश दिए कि आगे से सभी कर्मचारी रजिस्टरों में अपनी हाजिरी हिंदी में नाम लिखकर लगाएं। हाजिरी लगाते समय रजिस्टर में दो नामों के बीच एक लाइन छोड़ दें, ताकि रजिस्टर साफ सुथरा दिखाई दे और कोई भी उसे आसानी से पढ़ सके। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल पहुंचे मरीजों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि जो कर्मचारी मौके पर नहीं मिला उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य अस्पतालों में भी औचक निरीक्षण किया जाएगा।