{"_id":"6ad264d75cca501e8207b4db","slug":"employee-beaten-following-a-miscalculation-at-a-petrol-pump-nasal-bone-fractured-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156661-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेट्रोल पंप पर हिसाब में गलती होने पर कर्मचारी को पीटा, नाक की हड्डी में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेट्रोल पंप पर हिसाब में गलती होने पर कर्मचारी को पीटा, नाक की हड्डी में फ्रैक्चर
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी थाना क्षेत्र में स्थित मोहना गांव के पेट्रोल पंप पर हिसाब-किताब के दौरान हुई कहासुनी के बाद पंप मालिक ने एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसके साथ थप्पड़-मुक्कों से हमला किया जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा। मेडिकल जांच और सीटी स्कैन रिपोर्ट में नाक की हड्डी सहित चेहरे की हड्डियों में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहना निवासी गुरचरण ने बताया कि वे मोहना स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। मुन्नारेहड़ी निवासी अंकित पिछले करीब एक महीने से उनके साथ गाली-गलौज कर रहा है और लड़ाई-झगड़ा करने के साथ मारपीट की कोशिश भी करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार 7 अक्तूबर को पेट्रोल पंप पर हिसाब-किताब किया जा रहा था। इस दौरान उससे हिसाब में गलती हो गई। आरोप है कि इस बात के लिए अंकित ने उसके साथ हाथापाई की और थप्पड़-मुक्कों से पिटाई की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके नाक पर मुक्के मारे गए जिससे खून बहने लगा और कपड़ों पर भी खून लग गया।
पेट्रोल पंप मालिक पर भी लगाए आरोप
गुरचरण ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि घटना के बाद पेट्रोल पंप मालिक ने उसे घर पर हादसा होने की बात बताने और मारपीट की जानकारी छिपाने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे दोबारा पीटने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट, सीटी स्कैन रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 117(2) और 351(3) के तहत कार्रवाई की है।