फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on workforce empowerment, concern over brain drain

Kaithal News: कार्यबल के सशक्तीकरण पर जोर, प्रतिभा पलायन पर चिंता

Fri, 12 Apr 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on workforce empowerment, concern over brain drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी में वाणिज्य विभाग की ओर से कौशल, उद्योग संपर्क और रोजगार के एकीकरण के माध्यम से भविष्य के कार्यबल का सशक्तीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करवाया। इसमें प्रतिभा पलायन के फायदों के साथ चिंताओं पर चर्चा की गई।

कार्यशाला का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अमिता राणा ने किया। कार्यशाला संयोजक डॉ. विनय खुरानिया ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कौशल अंतर की वैश्विक चुनौतियों व अर्थव्यवस्था के विकास में कौशल शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। सह संयोजिका डॉ. मीनू सिंगल ने कार्यशाला में मंच संचालन का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन


कार्यशाला के पहले स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडीज बद्दी यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता प्रो. अरुण कांत पैनोली ने मुख्य वक्ता के तौर पर छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को कौशल के एकीकरण के माध्यम से भविष्य के कार्यबल को किस प्रकार सशक्त बनाए इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छात्राओं के अंदर स्किल डेवलपमेंट के बाद यह भविष्य में नियोक्ताओं की उन्नत कौशल की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। छात्राओं की प्रतिभा को प्रशिक्षित करने से उन्हें एक बेहतर औद्योगिक मंच मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला के दूसरे प्रवक्ता के बद्दी यूनिवर्सिटी के सहायक प्रो. डॉ. राजीव कुमार ने छात्राओं को जीवन में कैसे खुश रहे विषय पर ब्रेनस्टॉर्मिंग एक्टिविटी करवाई।

डॉ. राजीव कुमार ने छह बेहतरीन विचारों का चयन किया और बताया कि इस तरीके का प्रयोग करके किसी भी प्रॉब्लम स्टेटमेंट को सॉल्व करने के लिए बेहतरीन विचार निकाले जा सकते हैं। अंत में कार्यशाला की आयोजन सचिव किरण जोत ने सभी का धन्यवाद किया।


कार्यशाला के सफलतापूर्वक आयोजन में आयोजन सचिव डॉ. वंदना एवं ललिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. गीता, सुशीला, डॉ. प्रेमलता, डॉ. रीना, डॉ. निधि, डॉ. अनु, निर्मल व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed