फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on strengthening the booth

बूथ को मजबूत करने पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the booth
Emphasis on strengthening the booth - फोटो : Kaithal
पूंडरी विधानसभा में त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर डांड की अध्यक्षता में आर्य स्कूल पूंडरी में किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विशेष तौर पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल सांसद नायब सिंह सैनी और धर्मवीर मिर्जापुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर की गई। जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसका नाम पार्टी ने त्रिदेव कार्यशाला रखा है। बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ बीएलओ इनको पार्टी ने त्रिदेव की संज्ञा दी है। इसमें कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल का प्रशिक्षण दिया गया। जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर डांड ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करते रहने और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

साथ ही प्रदेश सरकार की बहुत सी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आमजनमानस को ध्यान में रखकर योजनाएं क्रियान्वित करवा रहे हैं। पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल, बलकार गोलन, मूलतान गोलन, जिला सचिव कृष्ण पिलनी, सतपाल चौहान, सुशील, देवेंद्र पांचाल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed