फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Emphasis on keeping track of expenses

खर्चों पर नजर रखने पर जोर दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on keeping track of expenses
09-कैथल। वीसी के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल। - फोटो : Kaithal
कैथल। नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चुनाव सुचारु रूप से शांतिपूर्वक हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। लघु सचिवालय के सभागार में में डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के खर्चे पर भी नजर रखने की जरूरत है। सभी संबंधित रजिस्टरों की समय-समय पर निर्धारित मापदंडों के तहत समीक्षा की जाए। सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व ऑनलाइन बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चुनाव सुचारु रूप से शांतिपूर्वक संपन्न होने चाहिए। आगामी 19 जून को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता का पालन बहुत जरूरी है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर अपने-अपने जिलों में चुनाव संबंधी तैयारियां पहले से ही पूरी कर लें। कई अन्य निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इसके बाद वीसी से मिले निर्देशों की अनुपालन में डीसी डॉ. संगीता ने लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि आगामी 19 जून को होने वाले नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। कहीं भी तैयारियों में कमी नहीं रहनी चाहिए। अधिकारियों की बैठक में उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अलग से शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए। हर बूथ पर एक व्हील चेयर की व्यवस्था भी जरूरी है। इतना ही नहीं दिव्यांग मतदाता की सुविधा को देखते हुए मतदान केंद्रों में रेंप की व्यवस्था भी करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed