फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   embezzlement of lakhs was done by forging signature of former SDM In Kaithal

Kaithal: पूर्व एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर किया लाखों का गबन, जिमखाना क्लब के महाप्रबंधक पर आरोप

Wed, 08 Nov 2023 03:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 Nov 2023 03:56 PM IST
सार

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के वर्तमान संपदा अधिकारी एवं कैथल एसडीएम कपिल कुमार ने सिटी थाना में शिकायत दी कि एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला की ऑडिट टीम ने 27 सितंबर को जिमखाना क्लब कैथल का विशेष ऑडिट किया था। इसमें बड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितताएं देखी गईं, जिनमें से एक काफी गंभीर थी।

विज्ञापन
embezzlement of lakhs was done by forging signature of former SDM In Kaithal
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के सेक्टर 21 स्थित जिमखाना क्लब के महाप्रबंधक ने पूर्व एसडीएम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पूर्व संपदा अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर करके अगल-अलग चेक के माध्यम से पांच लाख 80 हजार 462 रुपये का गबन किया। उसने क्लब के सरकारी खाते से रुपये निकलवाकर निजी खातों में डाल लिए। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला की ऑडिट टीम ने 27 सितंबर को जिमखाना क्लब कैथल का विशेष ऑडिट किया।

विज्ञापन


इस दौरान पाया कि महाप्रबंधक ने रुपये निकलवाकर गबन किया है, क्योंकि जिस समय एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर करके राशि निकलवाई गई, उससे पहले ही पूर्व एसडीएम का कैथल से सोनीपत तबादला हो गया था। 23 अगस्त के बाद उन्होंने किसी भी वित्तीय दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए, जबकि उनके हस्ताक्षर करके गबन एक से पांच सितंबर के बीच किया गया। पुलिस ने शहर थाना में महाप्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के वर्तमान संपदा अधिकारी एवं कैथल एसडीएम कपिल कुमार ने सिटी थाना में शिकायत दी कि एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला की ऑडिट टीम ने 27 सितंबर को जिमखाना क्लब कैथल का विशेष ऑडिट किया था। इसमें बड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितताएं देखी गईं, जिनमें से एक काफी गंभीर थी। इसके अनुसार कैथल के पूर्व एसडीएम संजय कुमार ने 19 अगस्त को उनका तबादला अन्य जिले में होने के कारण कैथल का कार्यभार छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यागपत्र देने से पहले एसडीएम संजय ही एचएसवीपी के संपदा अधिकारी एवं जिमखाना क्लब के महासचिव थे। उनके कार्यभार छोडऩे के बाद जिमखाना क्लब के महाप्रबंधक अजय कुमार ने क्लब के सरकार खाते से एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर करके पांच लाख 80 हजार 462 रुपये का गबन किया। प्रबंधक ने चेकों के माध्यम से क्लब के सरकारी खाते से यह राशि एक से पांच सितंबर तक निकालवा ली और अन्य निजी खातों में डाल दी।

जिमखाना क्लब के पीएनबी खाते से पांच लाख 80 हजार 462 रुपये की राशि डेबिट की गई

इस पर पूर्व एसडीएम के हस्ताक्षर थे, इसलिए राशि निकलवाने और हस्ताक्षर के संबंध में जब एसडीएम संजय कुमार को सत्यापन के लिए लिखा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें संपदा अधिकारी एचएसवीपी कैथल व महासचिव जिमखाना क्लब कैथल के लिंक अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। मुख्य सचिव हरियाणा के आदेश के तहत उनको उपरोक्त पद से स्थानांतरित कर दिया गया है और एमडी शुगर मिल सोनीपत के पद पर लगाया गया है।

उपरोक्त पत्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि 23 अगस्त के बाद उन्होंने किसी भी दस्तावेज और वित्तीय दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए। कैथल से जारी पत्र में दर्शाया है कि जिमखाना क्लब के पीएनबी खाते से पांच लाख 80 हजार 462 रुपये की राशि डेबिट की गई है। ये सभी चेक एक से पांच सितंबर 2023 के थे। जब इन चेकों की फोटोकॉपी प्राप्त की तो पाया कि चेक पर हुए हस्ताक्षर व उनके हस्ताक्षर समान नहीं हैं। यह राशि फर्जी हस्ताक्षरों से निकाली है। उन्होंने जवाब में अनुरोध भी किया कि धन के दुरुपयोग व चेक पर फर्जी हस्ताक्षर के लिए जिमखाना क्लब के महाप्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

कैथल के मौजूदा एसडीएम कपिल कुमार ने बताया कि पूर्व एसडीएम के अनुरोध पर उन्होंने इस संबंध में शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।

सिटी थाना एसएचओ बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने महाप्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है। केस दर्ज होने के बाद इसकी प्रति एचएसवीपी के संपदा अधिकारी एवं कैथल एसडीएम, मुख्य प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला, प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला, मुख्य वित्त नियंत्रक एचएसवीपी पंचकूला, अध्यक्ष जिमखाना क्लब व अकाउंट ऑफिसर ऑडिट सेल एचएसवीपी पंचकूला को भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed