{"_id":"6ac3e62be55d87acc103b2dc","slug":"electricity-employees-protest-against-transfers-continues-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156114-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तबादलों के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तबादलों के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना जारी
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए कर्मचारी। संवाद
पूंडरी। एचएसईबी वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी रजिस्टर नंबर-292 से संबंधित सभी सब यूनियनों के आह्वान पर पूंडरी डिविजन प्रांगण में बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जेई सुनील और जेई नरेश के तबादलों के विरोध में प्रदर्शन किया।
धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान धर्मपाल जेई ने की जबकि मंच संचालन विनोद जेई ने किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विधायक सतपाल जांबा की ओर से विभागीय नियमों के खिलाफ गलत दबाव बनाकर काम करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक और निगम प्रशासन की मनमानी से कर्मचारियों में भारी रोष है।
धरने में पहुंचे राज्य प्रधान इकबाल चंदाना ने कहा कि दोनों जेई के तबादलों के लिए कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रबंधन ने तबादले रद्द नहीं किए तो आंदोलन को पूंडरी से आगे पूरे हरियाणा में व्यापक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी ने भी धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। जिला कार्यकारिणी ने कहा कि यदि तबादले रद्द नहीं किए गए तो महासंघ अन्य विभागों के कर्मचारियों को साथ लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों के समर्थन में संघर्ष करेगा।
धरने में यूनिट प्रधान जितेंद्र बाकल, यूनिट सचिव राममेहर, जेई, हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला कार्यकारिणी व अंसध डिविजन की कार्यकारिणी सहित अनेक पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।