फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Electricity consumption increased by 10 lakh units per day

10 लाख यूनिट बिजली की खपत बढ़ी, पावर प्लांट ओवरलोड होने से बढ़ रहे हैं कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by 10 lakh units per day
कैथल। बिजली की लंबी कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। इससे जिले में लगभग 10 लाख यूनिट प्रतिदिलन खपत बढ़ गई है। इससे पावर प्लांट ओवरलोड हो रहे हैं। इसका प्रभाव बिजली संकट के रूप में पूरे जिले पर पड़ने लगा है। शहर में लगभग हर दो-तीन घंटे के बाद आधे से एक घंटे की कटौती होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में चार से आठ घंटे तक के लंबे कट लगने लगे हैं। दो दिन पहले तक जिले में 24 के बजाय 19 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही थी लेकिन अब 16 से 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। आने वाले दिनों में जिलेवासियों को इससे भी अधिक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। शहर में लगातार अघोषित कट लग रहे हैं। इसके कारण शहरवासियों और ग्रामीणों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। शहर में हर रोज चार घंटे तक बिजली गुल रहती है। औद्योगिक क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। औद्योगिक क्षेत्र में भी प्रतिदिन चार घंटे के बिजली कट लग रहे हैं। शहर के नजदीक ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही थी, वहां भी लंबी कटौती हो रही है, जबकि अघोषित बिजली कट इसमें शामिल नहीं है।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन 75 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। पिछले महीने से 10 लाख यूनिट के करीब बिजली की खपत ज्यादा हो रही है। पहले 65 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही थी। जिले में 292 गांव हैं। सभी गांवों में बिजली की समस्या बन गई है। गेहूं की कटाई कार्य के कारण गांवों की बिजली दिन में बंद रहती है। रात में भी बिजली के कट लग रहे हैं। ग्रामीण राजाराम, रणदीप, सोमा, सुरेश शर्मा ने बताया कि गांव में बिजली बमुश्किल आठ घंटे मिल पाती है। सरकार की जगमग योजना का कोई फायदा नहीं मिल रहा है। बिजली न आने से पीने का पानी भी लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

फॉल्ट और फ्यूज उड़ने से आ रही समस्या
पिछले दिनों से गर्मी के कारण लाइनों में फॉल्ट आ रहा है। साथ ही ट्रांसफार्मर यूज उड़ा रहे है। बिजली के तार गर्म होने के कारण टूट रहे हैं। एक्सईएन प्रदीप गोयत ने बताया कि बिजली का सुचारु रखने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। अप्रैल व मई के महीने में बिजली की खपत बढ़ती है। कर्मचारी दिन रात बिजली आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को ठीक करने के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed