फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   electricity bill

सीएम के गोद लिए गांव में 5 से लेकर 75 हजार रुपये तक आया बिजली का बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
electricity bill
ुख्यमंत्री द्वारा गोद लिए गांव में बिजली बिल 5 से लेकर 75 हजार रुपये तक आने से लोगों में रोष है। कोरोना संकट में राहत की बजाए भारी भरकम बिल के कारण विभाग के प्रति रोष को देखते हुए बुधवार को गांव में लोगों ने एक पंचायत की। जिसमें सरपंच सहित गांव के मौजिज लोगों ने भाग लिया। लोगों ने एलान किया कि अब वे बिलों में गलती संबंधी शिकायतों के लिए विभाग के चक्कर नहीं काटेंगे। अधिकारियों को गांव में ही समस्याएं सुनने के लिए आना होगा।
विज्ञापन

सरपंच बलकार आर्य, ईश्वर, गली फौजी, जसबीर आर्य, जसबीर उर्फ मिट्ठू, सेठपाल क्योड़क, सतीश तंवर, छबीर पंच सहित काफी संख्या में लोगों ने पंचायत में भाग लिया। लोगों ने कहा कि 5 से लेकर 75 हजार रुपये तक के बिल आने से वे परेशान हैं। इतने भारी भरकम बिल वे कैसे भरेंगे। कोरोना में जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। बिलों में गलती ठीक करवाने के लिए वे विभाग के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। लेकिन अब वे अपनी शिकायत लेकर विभाग के चक्कर नहीं काटेंगे। अधिकारियों को गांव में ही आकर समस्या का समाधान करना होगा। उधर, इस पंचायत की सूचना मिलते ही बिजली निगम के एसडीओ राहुल कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ गांव में पहुंचे और कहा कि शीघ्र ही बिलों संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा। विभाग के कर्मचारी गांव में ही लोगों की सुनवाई करेंगे। एसडीओ ने कहा कि लोगों ने करीब 50 से अधिक शिकायतें दी हैं। यदि रीडिंग अनुसार बिल नहीं आया है, तो उनकी जांच करवाई जाएगी। किसी मीटर में खराबी है तो उसकी भी जांच करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed