{"_id":"586406204f1c1b7675eeca3a","slug":"electricity-bill-consumer-subbmit-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले दरबार में 39 उपभोक्ताओं ने जमा कराए 4 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले दरबार में 39 उपभोक्ताओं ने जमा कराए 4 लाख
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने बिल जमा करवाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तारागढ़ में विद्युत प्रसारण निगम की टीम ने खुला दरबार लगाकर लोगों को निगम व सरकार द्वारा आरंभ की गई ब्याज माफी योजना के बारे में जानकारी दी।
उपमंडल अधिकारी गुरदीप हांडा ने बताया कि 55 लोगों ने नए कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया व 7 लोगों ने पुराने मीटर बदलवाने के लिए आवेदन किया तथा 4 लोगों ने अपने बिजली उत्पादन का भार बढ़ाने के लिए आवेदन किया। उन्होंने लोगों को बताया कि सरकार की इस योजना के 3 दिन शेष रह गए हैं, जिन उपभोक्ता ने अभी तक भी सरकार की ब्याज माफी योजना का लाभ नही उठाया व इन तीन दिनों में लाभ उठा सकते हैं।
31 दिसंबर के बाद निगम द्वारा बिल वसूली के साथ साथ बिजली चोरी करने वाले लोगों पर पूरी तरह शिकंजा कसा जाएगा। कोई भी डिफाल्टर उपभोक्ता व बिजली चोरी करने वाला निगम की पैनी नजर से बच नही पाएगा। इसलिए लोग सरकार की इस योजना का लाभ उठाते हुए बकाया बिल भरे व अपने कनेक्षन नियमित करवाए। उन्होंने बताया कि राजौंद में 39 उपभोक्ताओं ने 4 लाख के लगभग राजौंद कार्यालय में बिल जमा करवाएं है। इस दौरान राजपाल, हरदेव सिंह, सत्यवान, राममेहर, रणबीर सिंह, राजीव कुमार, सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार, बीरबल सिंह, हरप्रीत सिंह, दीपक कुमार, सतपाल, अमित कुमार, बलवान सिंह, मुकेश कुमार सहित विद्युत कर्मी व गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।