फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eighth pass became sarpanch in 37 villages, 135 women

आठवीं पास 37 गांवों में बने सरपंच, 135 महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eighth pass became sarpanch in 37 villages, 135 women
कैथल। पंचायत चुनाव दो नवंबर को संपन्न हो गए हैं। इस बार जिले में 277 सरपंच और 2814 पंचायत मेंबर बने हैं। बता दें कि पूरे जिले में 135 महिला सरपंचों के हाथों में गांव की बागडोर है और 1307 महिलाएं पंचायत मेंबर बनी है। यदि पढ़ाई लिखाई की बात की जाए तो 37 पंचायतें ऐसी है जिनमें आठवीं पास सरपंच बने हैं। वहीं 149 गांवों में 10वीं पास, 68 गांव में 12वीं पास और 8 गांव ऐसे हैं जिनमें ग्रेजुएशन और इससे ऊपर पढ़े लिखे सरपंच हैं।
विज्ञापन

वहीं पंचायत मेंबर देखे जाएं तो इस बार पांचवीं पास भी मेंबर बनाए गए हैं। जिले में 130 मेंबर ऐसे बने हैं जो पांचवी पास हैं। 421 मेंबर ऐसे हैं जो आठवीं पास हैं। 1571 पंचायत मेंबर 10वीं पास हैं। 556 मेंबर 12वीं पास हैं और 29 मेंबर ऐसे हैं जो ग्रेजुएशन व इससे ऊपर पढ़े लिखे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार जिले में एससी वर्ग से 80, बीसी और ओबीसी वर्ग से 42 और सामान्य वर्ग से 155 सरपंच बने हैं। वहीं एससी वर्ग से 756, बीसी और ओबीसी वर्ग से 635 और सामान्य वर्ग से 1423 पंचायत सदस्य बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed