फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   eight new patient of dengu found in kaithal

जिले में मिले डेंगू के 8 नए मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
eight new patient of dengu found in  kaithal
जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक दिन की राहत के बाद सोमवार को फिर जिले में डेंगू के 8 नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 170 हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज कैथल शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं। 170 में से 121 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं। विभाग की ओर से सोमवार को बुखार से पीड़ित 96 व्यक्तियों की डेंगू जांच की गई। इसमें आठ मरीज डेंगू पाजिटिव पाए गए। दो मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि छह का निजी अस्पतालों से उपचार चल रहा है। डेंगू के नए मरीजों में अर्जुन नगर से 14 वर्षीय किशोर, 9 साल का बच्चा, 25 वर्षीय युवक व 50 वर्षीय महिला शामिल हैं, जबकि गांव चंदाना से 58 वर्षीय व्यक्ति, जनकपुरी कॉलोनी में 53 वर्षीय व्यक्ति, पुराना शहर में 17 वर्षीय किशोर व सेक्टर 20 में 52 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पीड़ित पाए गए। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने अपील की है कि बीमारी से बचाव के लिए अपने आसपास पानी जमा नहीं होने दें और साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें, जिससे मच्छर न पनपें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed