फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eight masked men escaped after robbing a car full of scrap items by showing a pistol from Pinjupura

पिंजूपुरा से पिस्तौल दिखाकर कबाड़ी के सामान से भरी गाड़ी लूट कर फरार हुए आठ नकाबपोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Eight masked men escaped after robbing a car full of scrap items by showing a pistol from Pinjupura
गांव पिंजूपुरा के नजदीक कबाड़ी के सामान से भरी गाड़ी के चालक को बंधक बनाकर व मारपीट कर नकाबपोश आठ बदमाश पिस्तौल दिखाकर गाड़ी, मोबाइल व पांच हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने कलायत थाना में आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ निवासी तेजभान ने कलायत थाने को दी शिकायत बताया कि वह कबाड़ी व्यापारी की गाड़ी पर नौकरी करता है। 25 मई रात को साढ़े 10 बजे वह बरवाला से कबाड़ी के सामान से भरी गाड़ी को गोबिंदगढ़ पंजाब के लिए चला था। उसी रात वह गांव सच्चा खेड़ा के पास होटल पर गाड़ी खड़ी कर सो गया था। उसके बाद 26 मई को सुबह पौने छह बजे वहां से चल दिया। पिंजूपुरा के नजदीक एक बोलेरो गाड़ी अचानक उसकी गाड़ी के आगे आकर रुक गई। उस गाड़ी से दो युवक उतरे और गाड़ी को रोकने को कहा। उसके बाद उसने गाड़ी को रोका तब उनमें से एक युवक ने कहा कि वे सेल टैक्स विभाग से हैं, कागज दिखाओ। जब वह गाड़ी से कागजात ले कर उन्हें दिखाने लगा तब एक ने कहा कि गाड़ी में साहब बैठे हैं वहां जा कर दिखाओ। वह बोलेरो गाड़ी में बैठे अधिकारी के पास पहुंचा तो उनमें से एक युवक गाड़ी से उतरा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । उसके ऊपर पिस्तौल तान कर कहा कि गाड़ी में बैठ जा नहीं तो गोली मार दूंगा और उसको जबरदस्ती गाड़ी में धकेल दिया। गाड़ी में उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल, पांच हजार रुपये व गाड़ी की चाबी छीन ली। उसे बंधकर बनाकर हाथ कमर में पीछे की तरफ बांध दिए और आंखों पर कपड़ा बांध दिया। युवक गाड़ी लूट कर ले गए। बाकि छह युवकों ने उसका अपहरण कर वहां से मारते पीटते ले गए। बदमाशों ने आठ बजे उसे सैनीपुरा गांव के पास सिसाय पुल के नीचे फेंक दिया। वहां से वह लिफ्ट लेकर मालिक राजन के घर बरवाला लगभग साढ़े नौ बजे पहुंच गया। सारी घटना मालिक को बताई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

कलायत थाना के एसएचओ बलदेव ने बताया कि डकैती का केस दर्ज कर आठ युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed