{"_id":"67c8b1c00bfc3e259d03994a","slug":"eight-and-a-half-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-canada-kaithal-news-c-18-1-knl1004-595762-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख ठगे
Thu, 06 Mar 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन खंड के सैर गांव में एक दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर करीब साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में सीवन थाना में दंपती की ओर से दी गई शिकायत के बाद दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सीवन थाने में दी गई शिकायत में सैर गांव निवासी मांगे राम ने बताया कि वह एक राज मिस्त्री है। जुलाई 2023 में उसके गांव के ही कपिल शर्मा से बातचीत हुई। कपिल ने कहा कि विदेशों में राज मिस्त्री के काम की बहुत मांग है। इसके बाद कपिल ने उसे जालंधर निवासी अभिनव से मिलवाया, जो युवाओं को विदेश भेजता है।
दोनों ने उसे व उसकी पत्नी को कनाडा भेजने की बात कही और 18 लाख रुपये मांगे। वह उनकी बातों में आ गया। कुछ दिन बाद आरोपी उसके घर पर आए और उसके व उसकी पत्नी के दस्तावेज ले गए। उसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे आठ लाख 48 हजार रुपये ले लिए और जल्द वीजा लगवाने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि वीजा लग चुका है। अब दिल्ली से कनाडा की फ्लाइट में बैठा देंगे। चार दिसंबर को उसे दिल्ली बुला लिया। वहां पहुंचकर जब उसने आरोपियों के पास फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
उसने कपिल के घर पहुंचकर उससे बातचीत की तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा। बाद में दोनों आरोपी रुपये देने से साफ मना कर गए। सीवन थाना जांच प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।