फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Education department suspended the accused principal

Kaithal News: आरोपी प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Education department suspended the accused principal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गुहला उपमंडल के एक गांव के सरकारी स्कूल में छेड़छाड़ के मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की टीम शुक्रवार को स्कूल का दौरा कर फिर से छात्राओं और ग्रामीणों से जानकारी लेने के लिए पहुंची। शिकायत देने वाली चार छात्राओं ने बाल कल्याण समिति के समक्ष भी आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ बयान दिए हैं। इसमें एक बालिग और तीन नाबालिग हैं। इसमें छात्राओं ने यहां तक आरोप लगाया कि उन्हें स्कूल में कक्षा में उन्हें अपमानित तक किया गया।

जांच के लिए गठित एसआईटी की टीम में डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, सीवन थाना प्रभारी होशियार सिंह, जांच अधिकारी बीरमती, प्रवीन और चीका थाना प्रभारी भी शामिल रहे। मामले के संबंध में डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि एसआईटी टीम ने शुक्रवार को स्कूल में पहुंचकर अन्य छात्राओं से जानकारी ली। अभी तक शिकायत देने वाली चार छात्राओं ने न्यायालय में बयान दिया है। अन्य छात्राओं ने भी आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन




यह है पूरा मामला

गुहला उपमंडल व सीवन थाना क्षेत्र में एक गांव के सरकारी स्कूल में छात्राओं ने प्रधानाचार्य से छेड़छाड़ व उससे अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इस मामले में छात्राओं व अन्य ग्रामीणों ने कोई कार्रवाई न होने पर गत बुधवार को प्रदर्शन भी किया था। इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने गत वीरवार को ही आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि निदेशालय ने वीरवार देर रात प्रधानाचार्य रवि कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया है। अब आगामी कार्रवाई भी निदेशालय की तरफ से की जा रही है। वहीं, पुलिस भी मामले में लगातार जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed