फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Eating little and many times a day is beneficial for health

दिन में थोड़ा-थोड़ा और कई बार खाना सेहत के लिए फायदेमंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Eating little and many times a day is beneficial for health
18-कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अतिथि डॉ. दीपिका सहारन। - फोटो : Kaithal
कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल के महिला प्रकोष्ठ ने उजाला सिग्नस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से ‘हेल्थ एवं न्यूट्रीशियन’ विषय पर लेक्चर एवं सलाह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें डॉ. दीपिका सहारन, न्यूट्रीशियन एवं डॉयटिशियन ने खानपान का विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने दिनभर में बार-बार हल्के खाने को सेहत की चाबी बताया। साथ ही विभिन्न तरह के आटे का मिश्रण, तेलों का मिश्रण करके खाने में प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने सुबह की शुरुआत ब्लैक टी, फलों का प्रयोग, सलाद व दही से करने की सलाह दी। कहा कि हमें एकबार में अधिक और भारी भोजन लेने से बचना चाहिए। इसके बदले दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा हल्का भोजन लेना सेहत के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन

इससे पहले कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने उनका स्वागत किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. रचना सरदाना, कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. मंजुला गोयल ने टीम का सहयोग किया। कार्यक्रम में लगभग 90 छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद एक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें छात्राओं ने व्यक्तिगत रूप से डॉ. दीपिका एवं उनके साथ आई टीम से स्वास्थ्य जांच करवाई व जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed