फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   e office s

बंद होगा कागजी कार्रवाई का प्रचलन : सुजान सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
e office s
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि सुशासन दिवस पर सरकारी कार्यालयों में कागजी कार्रवाई का प्रचलन बंद हो जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों में डिजिटल फोरम में काम किया जाएगा ताकि ई-आफिस बनकर पेपर लैस बने। इससे लोगों को भी फायदा होगा तथा सरकारी कार्यालयों में पूरा डाटा कंप्यूटर में सुरक्षित रहेगा और एक क्लिक करते ही प्रत्येक फाइल अधिकारी के साथ-साथ मुख्यालय में बैठे अधिकारी के समक्ष होगी। इससे सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता आएगी और सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में ई-आफिस के प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सीएमजीजीए पांखुरी गुप्ता, डीआईओ दीपक खुराना ने सभी को ई-आफिस प्रशिक्षण को लेकर प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार 30 नवंबर 2020 के बाद कोई भी नई फाइल कागजी रुप में नहीं चलेगी, सभी कार्य डिजिटल फोरम में किए जाएंगे तथा सुशासन दिवस 25 दिसंबर तक सभी पुरानी और नई फाइलों को डिजिटल फोरम का स्वरूप दिया जाएगा ताकि 25 दिसंबर के बाद सरकारी कार्यालयों में कागजी कार्रवाई बंद हो सके और सारा काम ई-आफिस के माध्यम से ही चले। इससे पहले कुछ दिनों में अधिकारियों, कर्मचारियों को कुछ दिक्कतें जरूर आ सकती है, लेकिन ई-आफिस के मिशन को किसी भी सूरत में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

डीसी ने डीआईओ दीपक खुराना को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जाए। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, दीपा, परमजीत, सत्यदेव, रणधीर, विकास, प्रोमिला संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed