{"_id":"5fe628808ebc3e3d4574fff0","slug":"e-office-kaithal-news-knl554670174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-ऑफिस में जीरो बैच पूरी तरह चलने पर कैथल की हुई सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-ऑफिस में जीरो बैच पूरी तरह चलने पर कैथल की हुई सराहना
विज्ञापन
e office
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल हरियाणा के उन पांच जिलों में शुमार है, जिनमें जीरो बैच के तहत डीसी, एसडीएम, सीटीएम, डीडीपीओ व डीआरओ कार्यालय में हर तरह का काम ऑनलाइन कर दिया गया। इसका मतलब यह है कि यहां किसी भी व्यक्ति का आवेदन आते ही उसे स्कैन किया जाएगा। इसके बाद यह कागजों के रुप में नहीं बल्कि उसे कंप्यूटर के माध्यम से क्लर्क से एचओडी एवं डीसी तक ऑनलाइन ही भेजा जाएगा। प्रदेश के 5 जिलों में 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। जिनमें कैथल भी एक है। वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम कैथल जिले व अधिकारियों की सराहना की। प्रदेश में ई-ऑफिस के तहत फाइल मूवमेंट करने में जिला का दूसरा स्थान है। सीएमजीजीए कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने विशेष संदेश के माध्यम से डीसी सुजान सिंह, एडीसी सतबीर सिंह कुंडु, सीटीएम सुरेश राविश, सीएमजीजीए पांखुरी गुप्ता, डीआईओ दीपक खुराना व अन्य अधिकारियों की प्रशंसा की। कैथल के अलावा ऐसे करनाल, गुरुग्राम, यमुनानगर, रेवाड़ी जिले शामिल हैं।
इससे पूर्व लघु सचिवालय परिसर में ईवीएम भंडारण कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने अन्य भाजपा नेताओं व अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और जवाब देह प्रशासन मुहैया करवाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध, अंत्योदय सरल परियोजना के लिए प्रदेश को मिलेगा डिजिटल इंडिया अवार्ड, भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली व्यवस्था लागू की गई है। सीएम ने वर्ष 2014 में सुशासन दिवस के अवसर पर ही भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ई-स्टांपिंग व ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू की थी। सीएम मनोहर लाल ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सभी को संबोधित किया। राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने ऑनलाइन व्यवस्था में ई-ऑफिस, परिवार पहचान पत्र व अन्य कार्यों को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सरल केंद्र, अंत्योदय सरल केंद्र व सीएससी के माध्यम से सुगम तरीके से ऑनलाइन प्रणाली के तहत लाभ दिया जा रहा है। जीरो बैच के विभाग उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, नगराधीश, डीआरओ, डीडीपीओ कार्यालय ई-ऑफिस के तहत पूरी तरह से जुड़ चुके हैं। जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में एमडी शुगर मिल पूजा चावरियां, डीएसपी कुलवंत सिंह, दलीप सिंह, दिलावर सिंह, डॉ. ओमप्रकाश, दलीप सिंह, दीपक खुराना, ईश्वर सिंह, डॉ. कर्मचंद, सुशीला शर्मा, संगीता, श्याम बंसल, अशोक कुमार, रमेश कुमार, प्रेम पुनिया, सुदेश सिवाच, शिक्षा गागट, विकास कुमार मौजूद रहे।