{"_id":"61ec6951a26c6d50bf2f8f06","slug":"during-the-third-wave-the-number-of-youth-and-adults-among-corona-infected-is-high-kaithal-news-knl96833011","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमितों में युवाओं और वयस्कों की संख्या ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमितों में युवाओं और वयस्कों की संख्या ज्यादा
विज्ञापन
कैथल। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जिले में पाए जा रहे संक्रमितों में युवाओं और वयस्कों की संख्या ज्यादा है। इस बार 18 से लेकर 45 वर्ष के बीच आयु वर्ग में 50 प्रतिशत से ज्यादा मरीज पाए गए हैं। संक्रमित मिलने वालों में किशोरों और बुजुर्गों की संख्या अब तक अपेक्षाकृत कम रही है हालांकि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर ज्यादा असर करने वाली बताई गई है लेकिन अभी तक संक्रमण बच्चों में कम है। किशोरों को किया गया टीकाकरण भी इस बार संक्रमण को रोकने में अहम रहा है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय जिले में कोरोना के 949 सक्रिय केस हैं। इनमें 500 से ज्यादा संख्या युवाओं और वयस्कों की है। एक से लेकर 18 वर्ष तक के मरीज केवल 51 पाए गए हैं जबकि 46 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के संक्रमित मिले लोगों की संख्या 400 से कम है। ऐसे में विभाग युवाओं का टीकाकरण करवाने पर जोर दे रहा है।
अस्पतालों में दाखिल मरीजों में भी युवा अधिक
जिले सहित विभिन्न अस्पतालों में दाखिल मरीजों की संख्या इस समय 70 है। इनमें भी 40 से ज्यादा युवा और वयस्क शामिल हैं। अस्पतालों में दाखिल 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों की संख्या करीब 25 व बच्चों और किशोरों की संख्या 4-5 ही है। विभाग युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाने की नसीहत दे रहा है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग युवाओं को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहा है। विशेष शिविरों के माध्यम से भी टीकाकरण का कार्य जारी है। युवाओं को चाहिए कि वे जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।