फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Due to change in weather, temperature decreased, morning and evening became cold.

Kaithal News: मौसम में बदलाव से घटा तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, temperature decreased, morning and evening became cold.
कैथल। मौसम में बदलाव से अब रात के साथ सुबह व शाम को भी ठंड का अहसास होने लगा है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अपने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए है। ठंड के बाद गेहूं का फुटाव होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। वहीं दिसंबर से जनवरी तक धुंध का असर रहेगा।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के मौसम को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। रोडवेज विभाग ने बसों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवानी शुरू कर दी है। बसों के शीशे ठीक किए जा रहे हैं। रोडवेज के 550 चालक व परिचालकों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया है। पुलिस प्रशासन निजी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दे रहा है। सब्जियों की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूलन बना हुआ है। आलू की फसल अच्छा फुटाव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed