{"_id":"5ff4b16a8ebc3e327b7b73f0","slug":"dry-run-kaithal-news-knl566587128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राई की तैयारी, आनलाइन होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राई की तैयारी, आनलाइन होगी निगरानी
विज्ञापन
dry run
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन को लेकर ड्राई रन में केवल वैक्सीन का टीका लगाने के अलावा पूरी प्रक्रिया का ट्रायल किया जाएगा। जिसमें 6 केंद्रों पर 150 लोगों को ड्राई रन में शामिल किया जाएगा। विभाग द्वारा पूरी प्रक्रिया पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। जिसमें वैक्सीन के स्टोर से निकलने से लेकर संबंधित व्यक्ति को टीका लगने की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी होगी। विभाग ने उन छह जगहों का चयन कर लिया है, जहां पर इस वैक्सीन को लगाने के लिए ड्राई रन होना है।
तीन शहर व तीन गांवों में जगह फाइनल की- स्वास्थ्य विभाग ने कैथल शहर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक, राजकीय विद्यालय नंबर चार अमरगढ़ गामड़ी और चंदाना गेट पर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय विद्यालय सीवन, आर्य पब्लिक स्कूल पूंडरी व गांव खरकां के राजकीय विद्यालय का चयन किया गया है। जहां प्रत्येक केंद्र पर 25-25 लोगों को संदेश भेजकर सूचित किया जाएगा कि उन्हें शुक्रवार को संबंधित केंद्र पर पहुंच कर इस प्रक्रिया में भाग लेना है।
ये रहेगी प्रक्रिया- स्वास्थ्य विभाग से मोबाइल पर संदेश मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति उस केंद्र पर पहुंचेगा, जहां उसे वैक्सीन लगनी है। सबसे पहले वह वेटिंग रूम में जाएगा, जहां उसके पास गए मैसेज अनुसार उस व्यक्ति की पहचान उसके कागजात आदि से की जाएगी। उसके हाथ सैनिटाइज करवाकर उसे वैक्सीनेशन रूम में भेजा जाएगा। जहां संबंधित कर्मचारी उसे वैक्सीन लगाएगा। इसके बाद तीसरे कमरे में उसे वेटिंग रूम में करीब 30 मिनट तक रुकना होगा। उन्हेें यहां बताया जाएगा कि उसे को-वैक्सीन का टीका लगा है या फिर किसी और दवा का। इसके बाद यदि उन्हें कोई परेशानी होती है तो तुरंत संबंधित अस्पताल में ले जाया जाएगा, यही हालत ठीक रहती है तो उसे घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
8 से 10 हजार टीका स्टोरेज की क्षमता
वैक्सीनेशन प्रक्रिया में सबसे जरूरी स्टोरेज सुविधा मेें भी बढ़ावा दिया गया है। जिला सिविल सर्जन कार्यालय के निकट बनाए गए जिला वैक्सीन स्टोर में तीन नए बड़े फ्रिज उपलब्ध करवाए गए हैं। जिन्हें आइसलाइंड रेफ्रिरेजटर कहा जाता है। इनकी क्षमता 8 से 10 टीका की है। जिसमें कोरोना वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा।
जिला कोविड टॉस्क फोर्स में शामिल डा. संदीप जैन ने बताया कि ड्राई रन में जिले के छह केंद्रों पर करीब 150 लोगों को शामिल किया जाएगा। जिसमें केवल टीका लगाने के अलावा पूरी प्रक्रिया का ट्रायल होगा। ताकि वैक्सीन लगाने के दिन कोई परेशानी न आए। पूरी की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर प्रत्येक स्टेप को सॉफ्टवेयर पर अपडेट किया जाएगा।