{"_id":"592875804f1c1b7e4e53698f","slug":"drivers-protest-road-jaam-national-highway-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासिंग न होने पर वाहन चालकों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासिंग न होने पर वाहन चालकों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Sat, 27 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीए कार्यालय में पिछले कई दिनों से पासिंग के लिए भटक रहे वाहन चालकों ने शुक्रवार शाम एकत्रित होकर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। चालकों ने आरटीए कर्मचारियों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। नेशनल हाइवे के जाम होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर चालकों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। नजदीक ही बस अड्डा होने के कारण लोग काफी परेशान रहे।
पिछले कई दिनों से चालक अपने नए वाहनों की पासिंग के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। लगातार सुनवाई न होने पर और शुक्रवार को जल्दी कार्यालय से छुट्टी के बाद ताला लगाए जाने पर लोग भड़क उठे और अपने वाहनों के साथ नेशनल हाइवे पर आ धमके। जाम लगा रहे चालकों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वाहनों की पासिंग नहीं का जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले 184 वाहनों की पासिंग की जानी थी। उसमें से केवल 34 गाड़ियों को ही पास किया है। उनमें से भी 150 गाड़ियों की पासिंग नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गाड़ियों में सुरक्षा के मद्देनजर लोहे की स्पॉट व तिरपाल लगा होने पर भी आरटीए कर्मचारियों द्वारा पासिंग नहीं की गई है।
भूखे प्यास बैठकर गाड़ियों की पासिंग का कर रहे इंतजार
चालक चरण सिंह, सौरव सिंह, अमित, अजीत, धर्मपाल ने बताया कि वे अपने वाहनों की पासिंग के लिए दो दिनों से चक्कर काट रहे हैं। पूरा दिन आरटीए कार्यालय पर भूखे प्यासे रहते हैं। यहां पीने तक का पानी नहीं मिलता। दूसरा वाहनों की पासिंग न करके चालकों के साथ अन्याय किया जा रहा है। दूसरा कर्मचारी चार बजते ही अपने कार्यालय पर ताला जड़ चले जाते हैं।
विज्ञापन
एक घंटे बाद तहसीलदार के आश्वासन के बाद खोला जाम
जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार सतप्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि वाहनों की पासिंग न होने की जानकारी डीसी को दे दी गई है। चालकों की समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा।