फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   drinking water leakages in pipes, villagers's protested

पेयजल की पाइप में लीकेज से ग्रामीणों में रोष

Tue, 10 Jun 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 10 Jun 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
drinking water leakages in pipes, villagers's protested
पाई। हरसौला गांव में जल-आपूर्ति के लिए बिछाई पाइपों लीकेज से ग्रामीण गुस्से में हैं।
विज्ञापन


 ग्रामीण सतपाल, राज, ओमप्रकाश, लहरी सिंह, कमला, बिमला, रोशनी, ओमी ने बताया कि पाइपों में लीकेज से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। दूषित पानी पीने से बहुत से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ चुका था। ग्रामीणों का आरोप कि लीकेज से पाइपों में दूषित पानी आ रहा है। इसके प्रयोग से गांव में पीलिया फैलने की आशंका है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नहरी पानी की आपूर्ति है। इसके लिए गांव ड्योढ़ खेड़ी व प्यौदा गांवों से गुजरने वाली नहर पर 2 बूस्टर बने हैं। वहां से बिछाई पाइपों से पानी गांव में बने 2 बूस्टरों में पानी आता है, उनमें भी लीकेज है। ग्रामीण महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर इन लीकेज की समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं गांव के सरपंच सुरजीत सिंह का कहना है कि गांव में लीकेज की समस्या महीनों से है। जनस्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकरियों को इसके निदान के लिए लिखित मांग पत्र सौंपने के अलावा कई बार मौखिक रूप से बताया जा चुका है। लेकिन उच्चाधिकारियों ने गांव की समस्या पर गौर करने की बजाय टालने का प्रयास ही किया है। वहीं विभाग के उपमंडल अभियंता कर्मवीर सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है। वे कनिष्ठ अभियंता से जानकारी हासिल करके इस बारे में कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed