{"_id":"657623244cda178992065ea7","slug":"dose-will-be-given-to-increase-immunity-kaithal-news-c-18-1-knl1004-280915-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगाई जाएगी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगाई जाएगी डोज
Mon, 11 Dec 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इन्फ्लूएंजा फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। अब इस फ्लू की रोकथाम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को इस फ्लू के बचाव के तहत रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डोज लगाई जाएगी। यह डोज उन कर्मियों को लगाई जाएगी, जिन कर्मियों को फ्लू की रोकथाम के लिए कार्य करना है।
गौरतलब है कि अस्पताल में 100 के करीब कर्मचारी हैं, जिन्हें यह कार्य सौंपा गया है। इन कर्मचारियों की सेहत को देखते हुए विभाग कर्मचारियों को उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए ही यह डोज लगाएगी। इस कार्य के लिए गठित की गई टीम में चिकित्सक और कर्मचारी शामिल हैं, जिनकी ड्यूटी ओपीडी, आइसोलेशन वार्ड, एंबुलेंस व अन्य जगहों पर रहेगी।
चिकित्सकों की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी ः जिला नागरिक अस्पताल इस समय चिकित्सकों की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। हालांकि सामान्य अस्पताल में 56 स्वीकृत पद हैं, लेकिन उनमें से 28 खाली हैं। अस्पताल केवल 20 डाक्टरों के साथ संचालित होता है, और जिले के 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से किसी में भी अभ्यास करने वाला चिकित्सक नहीं है। स्त्री रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सर्जन का पद करीब डेढ़ माह से खाली है। पूरे जिले में एक बाल रोग विशेषज्ञ है। वहीं अल्ट्रासाउंड सेवाएं भी पिछले 10 माह से बंद पड़ी है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण लोगों को बीमारियों की जांच को लेकर दिक्कत आ रही है। खासकर गर्भवती महिलाओं को परेशानी आ रही है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से मशीनें बंद कमरे में पड़ी खराब हो रही हैं।
आदेश पर अन्य को भी लगाई जाएगी डोज
सरकार के आदेशों के तहत इन्फ्लूएंजा फ्लू से बचाव के लिए अस्पताल में कार्यरत करीब 100 स्वास्थ्य कर्मियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा अन्य कर्मियों को डोज लगाने के आदेश होंगे तो उन्हें भी यह डोज लगाई जाएगी। -डॉ. सचिन मांडले, चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल