फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dogs terrorize Ward 13, making it difficult to leave the house

Kaithal News: वार्ड-13 में कुत्तों का आतंक, घर से निकलना हुआ मुश्किल

Tue, 21 Apr 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Dogs terrorize Ward 13, making it difficult to leave the house
कैथल के वार्ड 13 में घूमता कुत्तों का झुंड।
कैथल। शहर के वार्ड-13 में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते रहते हैं और राहगीरों, खासकर बाइक सवारों के पीछे दौड़कर हमला कर देते हैं। बढ़ते मामलों के चलते रोजाना करीब 15 लोग डॉग बाइट के केस लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से डॉ जितेंद्र गिल ने बताया कि सिविल अस्पताल में प्रतिदिन करीब 15 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या वार्ड-13 और आसपास के क्षेत्रों की है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के काटने के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड-13 में विशेष अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


---------यह बोले लोग
- संजीव कुमार ने बताया कि सुबह और शाम के समय कुत्तों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। वे अपने बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजते। कई बार कुत्ते अचानक पीछे पड़ जाते हैं, जिससे दुर्घटना का भी डर बना रहता है।
विज्ञापन


- वार्ड वासी सुरेश ने बताया कि गली में बुजुर्गों के लिए हालात और भी ज्यादा खराब है। कुत्तों के झुंड गली में बैठे रहते हैं और भौंकते हुए बुजुर्गों के पीछे दौड़ पड़ते हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन की ओर से इन कुत्तों को यहां से हटाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अमित ने बताया कि बाइक सवारों के लिए भी ये कुत्ते मुसीबत बन गए हैं। ये कुत्ते यहां से गुजरने वाले बाइक सवारों पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ते हैं जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और उन्हें चोट लग जाती है। उन्होंने कहा कि कुत्तों के डर से रिश्तेदार भी उनके घर आने से डरते हैं। स्कूल जाने के लिए जब बच्चों को छोड़ने जाते हैं तब भी हर समय कुत्तों से खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed