फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Do not violate the code of conduct: DC

Kaithal News: आचार संहिता का उल्लंघन न करें ः डीसी

Thu, 03 Oct 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Do not violate the code of conduct: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी नागरिकों को चुनाव आचार संहिता का पालन करना जरूरी है। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी।

उन्होंने कहा कि चुनाव में उतरे प्रत्याशी या अन्य कोई भी व्यक्ति प्रचार-प्रसार में एक-दूसरे पर जाति, धर्म, संप्रदाय या व्यक्तिगत टिप्पणी ना करें। यदि कोई ऐसा करता है तो वह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। निर्वाचन आयोग की हिदायतों का पालन करते हुए सभी को बेहतर समन्वय बनाकर चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन करवाना है। आदर्श आचार संहिता की शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो इसके लिए टीमें लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विवेक ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का एक पवित्र पर्व है, जिसमें हर नागरिक भी सार्थक भागीदारी होती है, 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले हर नागरिक को वोट डालने का समान रूप से अधिकार है। चुनाव में एक-एक वोट कीमती है। जिस नागरिक का वोट बन चुका है, वे चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अपने विवेक से करें। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाना जिला प्रशासन का लक्ष्य है। प्रचार सामग्री लगाने से पहले प्रशासनिक अनुमति जरूरी है। कोई भी नागरिक प्रशासन की अनुमति के बिना प्रचार सामग्री चस्पा ना करें, ऐसा करना गैरकानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed