{"_id":"695c20859afe50777e0cba15","slug":"divider-lights-on-the-main-road-of-faral-are-fixed-villagers-express-gratitude-kaithal-news-c-245-1-kht1010-143225-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फरल की मुख्य सड़क पर डिवाइडर लाइटें ठीक, ग्रामीणों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फरल की मुख्य सड़क पर डिवाइडर लाइटें ठीक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Tue, 06 Jan 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो- फरल में जगमगाती लाइटें
पूंडरी। गांव फरल की मुख्य सड़क के डिवाइडर पर काफी समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को आखिरकार ठीक कर दिया गया है। लाइटें चालू होने से रात के समय सड़क पर फैले अंधेरे से लोगों को राहत मिली है और हादसों की आशंका भी कम हुई है। बता दे कि डिवाइडर पर लगी करीब 20 स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब थीं, जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर सर्दी व धुंध के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो गई थी। इस जनसमस्या को अमर उजाला समाचार पत्र द्वारा प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए लाइटों को दुरुस्त कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि लाइटें ठीक होने से अब मुख्य सड़क पर आवागमन सुरक्षित हो गया है। उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से उठाने और प्रशासन तक आवाज पहुंचाने के लिए आभार प्रकट किया है। साथ ही ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी ऐसी जनसमस्याओं को इसी तरह प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। बता दें कि गांव फरल की इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा ने लगभग 10 खराब लाइटों को बदलकर नई लाइटें लगवाई ओर बाकी की मरम्मत करवाई। सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा ने बताया कि समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसपर प्रशासन के सहयोग से सभी लाइटें जगमगा सकी।