{"_id":"617718b671e25e70ce6c527c","slug":"disttric-freed-from-corona-two-active-case-also-recovered-kaithal-news-knl87686823","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनामुक्त हुआ जिला...दो एक्टिव केस भी ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनामुक्त हुआ जिला...दो एक्टिव केस भी ठीक हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मरीजों ने सोमवार को कोरोना को मात दी है, वहीं कोई नया केस सामने नहीं आया है। इससे जिला एकबार फिर कोरोनामुक्त हो गया है। करीब डेढ़ साल बाद महामारी से निजात मिलने पर आमजन के साथ ही प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। साथ ही लोगों से अधिक सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि संक्रमण दुबारा न पनप सके।
अप्रैल 2020 में शुरू हुए कोरोना संकट के बीच जिले में अब तक 11 हजार 244 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 10 हजार 898 मरीजों ने महामारी को मात दी है, जबकि 346 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि फिलहाल जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। वहीं संक्रमण 3.18 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 3.07 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे सभी 9511 मरीज अब ठीक हो चुके हैं। विदित हो कि 20 सितंबर को भी जिला कोरोना मुक्त हो गया था, लेकिन लापरवाही से फिर लोग संक्रमित होने लगे और एक-दो मरीज सामने आने लगे।
8 लाख 20 हजार 243 का हुआ टीकाकरण
जिले मेें अब तक 8 लाख 20 हजार 243 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 6 लाख 14 हजार 39 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 2 लाख 8 हजार 204 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 3750 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। फिलहाल स्टॉक में कोविशील्ड 81810 तथा को-वॉक्सीन 9040 उपलब्ध है।
विज्ञापन
डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि जिले में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं और अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।
आज विशेष शिविर में लगवाएं टीके
26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत नागरिक अस्पताल कैथल, यूपीएचसी पुराना अस्पताल, यूपीएचसी पटेल नगर, यूपीएचसी शक्ति नगर, पटेल नगर सचिवालय, अर्जुन नगर गली नंबर-2 विश्वकर्मा धर्मशाला, सेक्टर-19 सामुदायिक केंद्र, बस स्टैंड व करण विहार शक्ति नगर में विशेष टीकाकरण शिविरों का आयोजन होगा।