फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   district hospital

दौरा करने अस्पताल आए थे साहब, इलाज न मिलने की शिकायत को अनसुना कर निकल गए

Fri, 23 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
district hospital
10-कैथल। निरिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजीव अरोड़ा को अपनी समस्या बताने का ? - फोटो : Kaithal
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा वीरवार को जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों के दृष्टिकोण से जिला अस्पताल से जानकारी जुटाई। मरीजों की कोई सुनवाई नहीं की। एक मरीज ने हिम्मत करके शिकायत करने का प्रयास किया, लेकिन साहब ने इतना कहा कि आपको जो कहना है कह लो...। काम तो हो ही रहा है। इतना कहकर साहब गाड़ी में बैठकर निकल गए। इससे पूर्व उन्होंने जिला अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में अधिकारियों से सारी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह एसीएस राजीव अरोड़ा, डीसी डॉ. प्रियंका सोनी सहित कई अन्य अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अस्पताल इंचार्ज कार्यालय में सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल में संचालित सभी तरह की योजनाओं की जानकारी हासिल की। यह बैठक करीब एक घंटा चली। इस दौरान चिकित्सक व अन्य स्टाफ सदस्यों में हड़कंप मचा रहा। कई अधिकारी व कर्मचारी बैठक में कई बार अंदर गए और बाहर आए। बैठक के बाद एसीएस ने बताया कि विभाग द्वारा वीरवार को स्वास्थ्य सेवाओं, नशे से दूर व स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन, जच्चा-बच्चा, एचआईवी दवाओं सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि कैथल जिला अस्पताल में अन्य जिलों के मुकाबले चिकित्सकों की कमी के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि यह सुविधा मिल जाए।
विज्ञापन

इसके बाद राजीव अरोड़ा ने आनन-फानन में इमरजेंसी, सिटी स्कैन रूम, महिला वार्ड च दवाईयां वितरण कक्ष का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से बात नहीं की। जब हिम्मत करके शहर की बुद्धकुंड कॉलोनी के रहने वाले बलदेव ने उन्हें रोक कर शिकायत करनी चाही कि उसकी पत्नी को सुबह से इलाज नहीं मिल पा रहा है। दोपहर को दो बजे तक भी उसकी जांच नहीं की गई। वह चक्कर लगाकर थक चुका है। इस पर राजीव अरोड़ा ने उसकी सुनवाई करने की बजाए एक तरह से फटकार लगाते हुए कहा कि मीडिया को देखकर कुछ भी कहोगे क्या? आपका काम तो हो ही रहा है। इतना कहते ही वे बाहर निकल गए। मरीज उन्हें देखते ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक सहित पूरी ड्रेस में नजर आया स्टाफ : जिला अस्पताल में अक्सर कई डॉक्टर, कई सहायक स्टाफ व काफी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जींस, टी-शर्ट में नजर आते हैं। लेकिन वीरवार को अधिकारी के आने की सूचना मिलते ही सभी चिकित्सक व अन्य स्टाफ सदस्य पूरी ड्रेस में नजर आए।
आयुष्मान योजना के तहत लाभ देना सुनिश्चित करें अधिकारी : एसीएस राजीव अरोड़ा ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि जिला के आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें, जो भी संबंधित व्यक्ति इलाज करवाने के लिए सरकारी अस्पताल में आएं, उन्हें इस योजना के तहत कवर करके स्वास्थ्य सेवाएं तुरंत दें ताकि संबंधित व्यक्ति का इलाज बेहतर ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि जितनी भी एंबुलेंस चल रही हैं, उन सभी के ड्राईवरों को भी प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिलवाएं ताकि समय पड़ने पर वे भी पीड़ित व्यक्ति की सहायता कर सकें। उनके साथ निदेशक डॉ. वीके बंसल व सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र नैन भी मौजूद थे।

फील्ड में जाकर काम करने के निर्देश : एसीएस ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम अधिकारी पीएचसी, सीएचसी व क्षेत्रों में जाकर लाभ पहुंचाएं। सीएमओ डा. एसके नैन ने बताया कि 176 युवाओं की टीम घर-घर लारवा की चेकिंग कर रही है। जिस कारण मलेरिया से संबंधित कोई भी केस सामने नहीं आया है। एसीएस ने अस्पताल परिसर में पौधा भी लगाया। इस अवसर पर डॉ. अलका, डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. संदीप बातिश, डॉ. गौरव पुनिया, डॉ. दीपिका, डॉ. संदीप जैन व डीपीएम नरेंद्र मौजूद थो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed