फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Diskisyon sou preparasyon pou konferans nivo leta a

राज्यस्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Diskisyon sou preparasyon pou konferans nivo leta a
बैठक को संबोधित करते हुए शिव कुमार - फोटो : Kaithal
कैथल। नगरपालिका कर्मचारी संघ संबद्ध कैथल ब्लॉक की विस्तारित बैठक ब्लॉक प्रधान बिट्टू बहोत की अध्यक्षता में चंचल गिरी आश्रम डोगरा गेट पर हुई। बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया। बैठक में सफाई फायर व दफ्तर के सभी कच्चे-पक्के कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के राज्य उपमहासचिव शिवचरण ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के पांच जत्थे सात से 25 जून तक सभी 90 इकाइयों में विस्तारित मिटिंग करने के बाद 26 जून 022 को राज्य स्तरीय कन्वेंशन करके बड़े आंदोलन का आह्वान करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य मांग के बारे में बताया कि प्रदेश में कार्यरत सभी विभागों, बोर्ड, निगम, नगरनिगम, परिषद/पालिकाओं, सोसाइटी व विश्वविद्यालयों से कच्चे कर्मचारियों की कौशल रोजगार निगम की आड़ में सरकार किसी न किसी बहाने से छंटनी करना चाहती है। कौशल रोजगार निगम में कई पदों को खत्म कर दिया है। सालों से काम करने वाले कर्मियों पर निगम ने अपनी शैक्षणिक योग्यता थोप दी है। निगम रेट निश्चित कर कर्मियों के वेतन कम कर दिए हैं। एक कर्मचारी को दो-तीन पदों का काम देकर 11 महीने के लिए ऑफर लेटर दिए जा रहे हैं। नियुक्ति पत्र तक देने पर रोक लगा दी गई है। पुरानी वरिष्ठता खत्म कर दी गई है। कर्मचारियों के नियमित होने के अवसर खत्म कर दिए गए हैं। प्रधान बिट्टू बहोत, वरिष्ठ उपप्रधान लक्की पुहाल, सचिव विक्की टांक ने कहा कि सरकार की इस तरह की शोषणकारी नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कैशियर जगदीश कुमार, उपप्रधान सुनील कुमार, गोरव टांक, चहत लोट, मुख्य सलाहकार महेंद्र कुमार बिडलान, सलाहकार सुमेश राणा, प्रेस सचिव विजय गिल, अमित क्योडक़, सह सचिव सतपाल फौजी, सूखा नौच, सूरज सहोता, सुशिल कुमार शीला, राकेश टांक, राजेंद्र सोहोता, सुनिता, शीला देवी, रोशनी व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed