फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Discussion with CM on bonus rice delivery

Kaithal News: बोनस राइस डिलीवरी पर सीएम से की चर्चा

Fri, 16 May 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Discussion with CM on bonus rice delivery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राइस मिलर्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने सीएमआर (कस्टम मिलिंग ऑफ राइस) वर्ष 2024-25 से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु एक मांग पत्र सौंपा और विस्तृत चर्चा की।

अमरजीत छाबड़ा ने मुख्यमंत्री को राइस मिलर्स को आ रही प्रमुख समस्याएं जैसे बोनस राइस डिलीवरी की री-शेड्यूलिंग, एफसीआई में चावल लगाने की समय सीमा, तिरपाल व कैरेट का किराया, और अनलोडिंग व स्टेकिंग चार्जेज आदि से अवगत कराया।
विज्ञापन


अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए त्वरित समाधान के लिए कहा है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मुद्दे जो उठाए गए

n सीएमआर कार्य में देरी और कोटे की समस्या ः प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष भी सीएमआर कार्य 45 दिन की देरी से (16 दिसंबर से) शुरू हुआ, जिसके कारण अब तक केवल 85% कार्य ही पूरा हो सका है। एफसीआई में चावल लगाने की जगह हर स्टेशन पर अलग-अलग है, जिससे असुविधा हो रही है।

n
बोनस राइस डिलीवरी ः मुख्यमंत्री द्वारा 10 अक्तूबर 2024 की बैठक में वादा किया गया था कि इस वर्ष सीएमआर कार्य समय पर पूरा करने पर राइस मिलर्स को दी जाने वाली बोनस राशि में वृद्धि की जाएगी, परंतु यह अब तक घोषित नहीं हुई। एसोसिएशन ने आग्रह किया कि बोनस की समय-सीमा 30 जून 2025 तक निर्धारित की जाए।

n
तिरपाल और कैरेट किरायाराइस मिलर्स द्वारा धान को सुरक्षित रखने हेतु उपयोग की जाने वाली तिरपाल और कैरेट की लागत पिछले तीन वर्षों से नहीं दी गई है, जबकि यह किराया 15 रुपये प्रति टन के हिसाब से निर्धारित है।


n अनलोडिंग व स्टैकिंग चार्जेजएफसीआई द्वारा राइस मिलर्स को धान अनलोड और स्टैक करने के लिए 4.96 रुपये प्रति क्विंटल चार्ज दिया जाता है, जो पड़ोसी राज्य पंजाब में नियमित रूप से मिल रहा है। हरियाणा में यह चार्ज इस बार कॉस्ट सीट में शामिल किया गया है लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed