फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   discusion at election of jaat high school commetti

जाट हाईस्कूल सोसाइटी के चुनाव पर चर्चा

Thu, 19 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 19 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
जाट हाईस्कूल सोसाइटी के 22 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर 63 कॉलेजियम में होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों की बैठक सरकार द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी एसडीएम कलायत आरके सिंह ने ली। उन्होंने उम्मीदवारों का आह्वान किया कि वे 22 नवंबर को चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाने में अपना योगदान दें। फर्जी मतदान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की तैनाती मतदान केंद्रों पर की गई है। वोटर लिस्ट इंटरनेट पर डाल दी गई है। सभी प्रत्याशियों को बूथों की सूची दे दी गई है। मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। मतदान केंद्रों में एक प्रत्याशी के साथ एक एजेंट बैठने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कॉलेजियम के लिए स्थापित मतदान केंद्रों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जाट सीनियर सेकेंडरी कन्या शाखा के गेट नंबर-1 से प्रवेश करने पर इस विद्यालय में कॉलेजियम नंबर 1, 2, 3, 4,5, 18, 19,20, 21, 22, 23 के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जाट शाइनिंग स्टार स्कूल के गेट नंबर-3 से प्रवेश करने पर इस विद्यालय में कॉलेजियम नंबर 6 से 11 तक का मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गेट नंबर-4 से जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवेश करने के उपरांत इस विद्यालय में कॉलेजियम नंबर 12, 13 ,15 व 16 के लिए मतदान होगा। जाट बीएड कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्रों में कॉलेजियम नंबर 40, 49, 61, 63, 64, 65, 66, 67 व 69 के लिए मतदान होगा।


गेट नंबर- 5 से ही प्रवेश करने पर जाट डिग्री कॅालेज के ग्राउंड फ्लोर पर कॉलेजियम 39, 42, 43, 44, 45, 47 व 75 के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इससे पूर्व रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम कलायत आरके सिंह ने मतदान केंद्रों का दौरा कर कॉलेज प्रबंधन को सफाई व्यवस्था व सभी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed