फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   disarrengment, competition

पीने के पानी और शौचालय के लिए जूझे, टेंट न होने से घंटों धूप में खड़े रहे खिलाड़ी

Mon, 26 Aug 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
disarrengment, competition
07-कैथल। जाट खेल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्यअतिथि के इंतजार मे? - फोटो : Kaithal
महाराजा सूरजमल स्टेडियम में 54वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के 22 जिलों से टीमें पहुंची, लेकिन विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को कड़ी धूप में घंटों मुकाबले शुरू होने का इंतजार करना पड़ा। पर्याप्त पेयजल व शौचालयों का प्रबंध न होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हुई। मैदान में रखे पानी के दोनों टैंकों पर खिलाड़ियों की भीड़ लगी रही। यहां तक उनके बैठने के लिए छांव का प्रबंध भी नहीं किया गया। कड़ी धूप में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी मैदान में छांव की तलाश करते रहे। दूसरे जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के अधूरे प्रबंधों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर खेल मैदान में पेड़ ज्यादा नहीं थे तो कम से कम आयोजकों की ओर से टेंट तो लगानी चाहिए थी। इससे खिलाड़ियों को उमस भरी गर्मी धूप में नहीं बैठना पड़ता।
विज्ञापन

4 घंटे धूप में खड़े रहे खिलाड़ी : प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी सुबह 9 व 10 बजे के बीच में मैदान में पहुंच गए थे। जहां उन्हें मार्च-पास्ट के लिए लाइन किया गया। उन्हें डीसी डॉ. प्रियंका सोनी के पहुंचने तक करीब 12 बजे तक तीन बार रिहर्सल करनी पड़ी। इसके बाद जब डीसी आईं तो खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अधिकारियों के वक्तव्य में करीब दो घंटे का समय लग गया। इस तरह से खिलाड़ी चार घंटे तक कड़ी धूप में प्रतियोगिता शुरू होने का इंतजार करते रहे। खिलाड़ी मैदान में कभी इधर तो कभी उधर छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन

लड़कियों के लिए केवल एक शौचालय, नहीं थी मोबाइल शौचालय की व्यवस्था : मैदान में लड़कियों के लिए केवल एक शौचालय था। जिस कारण खिलाड़ी काफी परेशान रहीं। अधिकतर प्रतियोगिताओं में मोबाइल शौचालय की व्यवस्था होती है, लेकिन यहां ऐसी व्यवस्था नहीं दिखी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों की जूडो, हैंडबॉल और क्रिकेट स्पर्धाएं करवाई जाएंगी, जिनमें 1800 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र हुड्डा का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि खिलाड़ियों को कोई कमी न रहे, जहां भी कुछ कमी होगी, उसे भी दुरुस्त कर दिया जाएगा।

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि वैसे तो खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कि गए हैं, लेकिन अगर पेयजल या फिर शौचालयों को लेकर किसी प्रकार की समस्या है तो उसे तुरंत दूर करवाया जाएगा।

06-कैथल। जाट खेल स्टेडियम में भीष्ण गर्मी के बीच पानी पीने के लिए टैंक पर लगी खिलाडिय़ों की भीड़।

06-कैथल। जाट खेल स्टेडियम में भीष्ण गर्मी के बीच पानी पीने के लिए टैंक पर लगी खिलाडिय़ों की भीड़।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed