फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Director General took stock of the procurement process

Kaithal News: महानिदेशक ने खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा

Thu, 03 Oct 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Oct 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Director General took stock of the procurement process
कैथल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की महानिदेशक अशिमा बराड़ ने बुधवार को अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा किया और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ डीसी डॉ. विवेक भारती व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। महानिदेशक अशिमा बराड़ ने कहा कि सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि धान के सीजन में सभी मंडियों में फसल खरीद का कार्य सुचारु रुप से चले। किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने धान की खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। धान की ढेरियों पर जाकर नमी को चैक किया और बकायदा मशीन के माध्यम से नमी को जांचने का काम भी किया। उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों से मंडियों में अब तक हुई आवक, खरीद, उठान, गेट पास, ट्रांस्पोटेशन सहित अन्य विषयों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट भी ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खरीद कार्य के साथ-साथ उठान कार्य को भी तेजी के साथ करें और अधिकारियों को इस बात पर फोकस रखना चाहिए की मंडियों में किसानों और व्यापारियों को पीने के पानी, शौचालय, सफाई व्यवस्था, बिजली सहित अन्य सुविधाएं मिले। इस मौके पर एसडीएम अजय सिंह, डीएफएससी निशांत राठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed