फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Difficult to walk on Songal-Harsaula road

Kaithal News: सौंगल-हरसौला सड़क पर चलना दूभर

Tue, 16 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Difficult to walk on Songal-Harsaula road
सोंगल से हरसोला गांव की ओर जाने वाली सड़क की खस्ता हालत संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। शहर से प्यौदा, हरसौला होते हुए सौंगल गांव तक जाने वाली सड़क की हालत बदहाल है। पिछले तीन साल पहले इसका निर्माण हुआ था, लेकिन अब यह जगह-जगह से टूट चुकी है। विभाग ने दो बार पैचवर्क कर खानापूर्ति की, मगर हालत जस की तस है।

प्यौदा से हरसौला गांव तक करीब नौ किलोमीटर लंबा मार्ग गड्ढों से भरा है। सबसे खराब स्थिति हरसौला से सौंगल तक करीब आठ किलोमीटर हिस्से की है, जहां सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है और पत्थर बाहर निकल आए हैं। कैथल से सौंगल की दूरी 16 किलोमीटर है, लेकिन खराब सड़क के चलते रोजाना यात्रियों को अतिरिक्त 10–15 मिनट लग जाते हैं।
विज्ञापन


गांववासियों का कहना है कि सड़क खराब होने से वाहन चालक अक्सर चोटिल हो जाते हैं। कुछ माह पहले यहां ऑटो और दोपहिया वाहन की टक्कर भी हो चुकी है। गनीमत रही कि धीमी रफ्तार के चलते बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववासियों की राय

n
विक्की ढुल (निवासी) : सड़क के कारण हादसों का डर बना रहता है। विभाग को कई बार ज्ञापन सौंप

चुके हैं।

n
प्रदीप मलिक (निवासी) : रात में टूटी सड़क पर कुछ दिखाई नहीं देता। कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं।

n
पिना बांगड़ (निवासी) : यह मुख्य सड़क तीन साल से टूटी हुई है। विभाग जल्द से जल्द दोबारा निर्माण करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed